logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'प्रेग्नेंसी में देवी बाद में मोटी...', कियारा ने समाज के नजरिए पर की बात

कियारा आडवाणी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मदरहुड के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद जिंदगी में कितना कुछ बदल गया है?

Kiara Advani

कियारा आडवाणी, Photo Credit: Kiara Insta Handle

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने पिछले साल 15 जुलाई 2025 को बेटी सरायाह को जन्म दिया था। वह इस समय अपने मदरहुड पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। 

 

अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कियारा ने मां बनने के बाद शारीरिक और भावनात्मक रूप से आए बदलावों पर बात की। उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद वह पूरी तरह से बदल गई है। उनका काम और जिंदगी को लेकर नजरिया बदल गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'बंदर' से लेकर 'कॉकटेल 2' तक, जून में लगेगा रोमांस से लेकर कॉमेडी तक का तड़का

 मां बनने के बाद बदला कियारा का नजरिया

कियारा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि लोग आपको इस बात के लिए तैयार करते हैं। मैं कई महीनों तक पोस्टपार्टम में थी। मेरे जिन दोस्तों के बच्चे हैं उनसे कहती थी कि तुम लोगों ने मुझे इन सब बारे में बताया नहीं था। हालांकि इस दौरान मुझे समझ आया कि यह सफर हर किसी अलग है। इसके बारे में कोई बात नहीं करता है। आपके अंदर और बाहर बहुत कुछ चल रहा होता है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'शुरुआत में तो आपके शरीर के अंदर इतने बदलाव आते हैं। आपके हार्मोन का लेवल बढ़ता है और मेंटल स्पेस कही और होता है। यह जिंदगी को बदल देना वाला अनुभव है। पिता के जीवन में उतना बदलाव नहीं आता है जितना मां के जीवन में आता है।'

 

यह भी पढ़ें: पहले बोल्ड मूवी, निभाए छोटे किरदार, क्या 'बंदर' से मिलेगी सपना पब्बी को पहचान?

कियारा ने समाज को लेकर कसा तंज

कियारा ने समाज का नजरिया रखते हुए कहा, 'मां बनने का एहसास बहुत अलग है। मेरे साथ अब जो निर्देशक काम करेंगे उन्हें मेरा बेस्ट वर्जन देखने को मिलेगा। मां बनने के बाद मेरा चीजों को लेकर नजरिया बदल गया है। पहले लोगों को सवाल होता था, प्रेग्नेंसी के दौरान तुम्हारा चेहरा ग्लो कर रहा है। जैसे ही बच्चे का जन्म हो जाता है उसके बाद अभी मोटी लग रही है, थोड़ी ये लग रही हैं, थोड़ी वैसी लग रही हैं। जब आप प्रेग्नेंट होती है तो देवी है और जैसे बच्चे का जन्म हो जाता है तो उम्मीद करते हैं कि दोबारा शेप में आ जाए और अपने ट्रैक पर आ जाए।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा सुपरस्टार यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। यह फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें