बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। पहली बार अनुराग और बॉबी किसी प्रोजेक्ट पर साथ में काम कर रहे हैं। 'बंदर' में बॉबी ने समीर मेहरा का रोल प्ले किया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। बॉबी के अलावा फिल्म में सपना पब्बी ने मुख्य निभाई है। उनकी खूबसूरती ने लोगों को दिल जीत लिया है। उनके किरदार के बारे में ज्यादा दिखाया नहीं गया है। सपना के बारे में फैंस जानना चाहते हैं।
सपना ने हिंदी, पंजाबी और साउथ की फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में फिल्म 'खामोशियां' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अली फजल और गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिका में थे। खामोशियां में सपना ने इतने बोल्ड सीन्स दिए थे कि लोग हैरान हो गए थे। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। 2019 में वह ड्राइव में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: क्या Alpha के सेट पर बॉबी देओल और आलिया भट्ट में हुआ था झगड़ा?
क्या 'बंदर' से सपना को मिलेगी पहचान?
सपना ने फिल्मों के अलावा हिंदी वेब सीरीज में काम किया है। इस लिस्ट में द ट्रिप, ब्रीथ, द रीयूनियन, बॉम्बर्स, फोर मोर शॉट्स प्लीज, इनसाइड एज में नजर आ चुकी हैं। वह लगातार शोज में दिखाई दे रही हैं लेकिन अपनी पहचान नहीं बना पा रही हैं। सपना बंदर में गायत्री का रोल प्ले कर रही हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म से उनके काम को पहचान मिलेगी।
क्या है बंदर की कहानी?
बंदर की कहानी समीर (बॉबी देओल) के किरदार पर क्रेंद्रित है जो पेशे से छोटा -मोटा सिंगर है। वह डेटिंग एप पर अपना अकेलापन दूर करने के लिए लड़कियों से बात करता है। इसी दौरान समीर की मुलाकात गायत्री (सपना पब्बी) से होती है। समीर और गायत्री रिलेशनशिप में आ जाते हैं। वहीं गायत्री समीर पर ब्लैकमेल और रेप करने का आरोप लगाती हैं। जबकि समीर का कहना था कि ये सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद है। क्या समीर इन आरोपों से निकल पाएगा?
यह भी पढ़ें: Dola Re Dola की शूटिंग के दौरान 4 महीने की प्रेग्नेंट नहीं थीं माधुरी, जानें सच
'बंदर 5' जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सपना, बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।