कपूर परिवार इंडस्ट्री में सालों से सक्रिय है। पृथ्वीराज कपूर ने सबसे पहले हिंदी फिल्में बनाना शुरू की थी। उनके बच्चे राज कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर ने भी बॉलीवुड में अपना नाम कमाया। वह अपने समय में इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे। शशि कपूर राज कपूर के छोटे भाई थे। उन्होंने बचपन में ही फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था।
शशि कपूर ने साल 1961 में फिल्म 'धर्मपुत्र' से डेब्यू किया था। 'धर्मपुत्र' के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। 70 और 80 के दशक में वह सबसे बिजी एक्टर्स में से एक थे। वह एक समय में एक साथ 6 से 7 फिल्मों में काम करते थे। उनके पास बिल्कुल भी समय नहीं था। राज कपूर अपने छोटे भाई को टैक्सी के नाम से बुलाते थे। आइए जानते हैं इसके पीछे का किस्सा।
ये भी पढ़ें- टॉम की 'मिशन इम्पॉसिबल 8' का भौकाल, हाईएस्ट ओपनर की लिस्ट में शामिल
राज ने शशि को क्यों दिया था टैक्सी नाम
अपने एक इंटरव्यू में शशि ने बताया था, '1977 में राज कपूर फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' बना रहे थे। राज कपूर चाहते थे यह रोल शशि कपूर करें लेकिन उस जमाने में वह बहुत व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि मैंने अपने सचिव से कहा कि राज साहब को मेरी डायरी से जितनी डेट चाहिए दे दो। इसके बाद शक्ति मेरे पास रोते हुए आया और कहने लगा राज साहब ने वे सभी डेट्स ले ली है जो उन्होंने दूसरे प्रोड्यूसर्स को दी थी'।
ये भी पढ़ें- शिल्पा शिरोडकर हुईं कोरोना पॉजिटिव, लोगों से की मास्क पहनने की अपील
उन्होंने आगे कहा, 'राज कपूर से किए वादा को पूरा करने के लिए मुझे कई दिनों तक 24- 24 घंटे काम करना पड़ता था। मैं दिन में 4 से 5 शिफ्ट करता था। मैं कार में हो सोता था। जब राज कपूर को यह पता चला तो उन्होंने मेरा नाम टेक्सी रख दिया। वह कहा करते थे कि तुम स्टार नहीं टेक्सी हो। कोई तुम्हारा मीटर डाउन करें और तुम चलने के लिए तैयार हो जाओ लेकिन इतना व्यस्त होने के बावजूद मैं कभी भी सेट पर लेट नहीं पहुंचा'।
'सत्यम शिवम सुंदरम' हुई हिट
शशि कपूर और जीनत अमान की फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म ने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। साल 1978 में यह फिल्म रिलीज हुई थी।