करण जौहर के पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण 9' का धमाकेदार प्रोमो सामने आया है। इस बार शो पर अनन्या बिरला और अनन्या पांडे पहुंचे। शो पर दोनों मजाक- मस्ती करते नजर आए और एक-दूसरे के सीक्रेट के खुलासे भी करते नजर आए।
शो के प्रोमो में दर्शकों को दोनों गेस्ट के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। अनन्या पांडे ने कहा कि उन्हें ऐसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं है जिनका नाम उनके जैसा हो लेकिन अनन्या बिरला अलग है।
फिर फोन कॉल वाले सेगमेंट में जहां होस्ट हर मेहमान से अपने किसी सेलिब्रिटी दोस्त को कॉल करने और 'हे करण, मैं हूं' बोलना होता है। अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर को फोन कॉल किया लेकिन उनका फोन कार्तिक आर्यन ने उठा लिया। इस पर अनन्या बिरला ने मजाक में कहा कि वह अपने सभी एक्स को एक-एक करके फोन कर रही हैं और करण हंसने लगे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं सलमा दीवानी? जिन पर भद्दा कमेंट करके फंसे समय रैना
क्या अनन्या ने शो पर किया अपने एक्स को कॉल?
इसके बाद शो में शनाया कपूर की एंट्री होती है। अपनी बेस्ट फ्रेंड को शो में देख कर अनन्या के खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। करण ने अनन्या और शनाया से पूछा कि दोनों किसी सबसे बड़ी फैन हैं। दोनों ने साथ में
रणवीर सिंह
का नाम लिया। इसके बाद करण ने अनन्या बिरला से पूछा कि उनमें अपने परिवार से क्या अलग बात है? इस पर अनन्या ने कहा कि वह कभी अपने पास पैसे नहीं रखती हैं। यह एपिसोड 18 नवंबर को पीकॉक पर रात 7 बजे ऑनएयर होगा।
View on Instagram
अनन्या पांडे ने ईशान खट्टर को डेट किया था लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला था। ईशान ने 2022 में कॉफी विद करण पर ब्रेकअप की खबर को कंफर्म किया था और कहा था कि उम्मीद करता हूं कि हम दोनों दोस्त रहे। इसके बाद अनन्या ने 2 साल तक आदित्य रॉय कपूर को डेट किया था लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी पब्लिक नहीं किया था। हालांकि दोनों की अक्सर साथ में वेकेशन की तस्वीरें सामने आती रहती थीं। अनन्या का नाम उनके को स्टार कार्तिक आर्यन के साथ भी जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या इन दिनों पूर्व मॉडल वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं। दोनों को पहली बार 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एक साथ देखा गया था।
यह भी पढ़ें: 'कजन कौन, हस्बैंड इनके...', हुमा कुरैशी के सवाल पर समय रैना का जवाब, बरपा हंगामा
अनन्या की हाल ही में फिल्म 'चांद मेरा दिल' लक्षय लालवानी के साथ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब उनकी सीरीज 'कॉल मी बे' का दूसरा सीजन आने वाला है।