logo

ट्रेंडिंग:

कोटा श्रीनिवास राव का हुआ निधन, 750 से अधिक फिल्मों में किया था काम

साउथ के दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया है। उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 Kota Srinivasa Rao demise

कोटा श्रीनिवास राव (Photo Credit: ANI)

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया है। उन्होंने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत से साउथ इंडस्ट्री को झटका लगा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी। वह पिछले चार दशक से फिल्मों में काम कर रहे थे। 

 

उनका जन्म 10 जुलाई 1942 को आंध्र प्रदेश के कांकीपाडु में हुआ था। उन्होंने 750 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था। फिल्मों में उन्हें विलेन के किरदार से पहचान मिली थी। कोटा श्रीनिवास ने सिर्फ नेगेटिव ही नहीं कई फिल्मों में पॉजिटिव किरदार निभाए थे। उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में काम किया था।

 

यह भी पढ़ें- क्यों लगातार गिर रही है 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' की व्यूअरशिप?

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

विष्णु मांचू ने दी श्रद्धांजलि

 

 

 

यह भी पढ़ें- सारा और आदित्य पर लगा फ्लॉप का ठप्पा! सालों से नहीं दी हिट फिल्म

 

फिल्म 'प्रणाम खरीधु' से किया था डेब्यू

उन्होंने 1978 में फिल्म प्रणाम खरीधु से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म कब्जा में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ किच्चा सुदीप, श्रिया सुरन और मुरली शर्मा जैसे अभिनेता मुख्य भूमिका में थे। उन्हें साल 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

फिल्मों के बाद राजनीति में आजमाया हाथ

कोटा श्रीनिवास ने एक्टिंग के बाद राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। साल 1990 में वह बीजेपी में शामिल हुए थे और 1999 में उन्होंने विजयवाड़ा पूर्व से आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुन गए थे।

 

 

 

Related Topic:#Entertainment

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap