logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कृति ने कैलोरी डेफिसिट डाइट से घटाया वजन, पहली बार फॉलो किया स्ट्रिक्ट रूटीन

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह पहली बार कैलोरी डेफिसिट डाइट पर थी। उन्होंने इसके बारे में कभी कुछ सोचा नहीं था।

kriti sanon

कृति सेनन, Photo Credit: Kriti Sanon Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कोकटेल 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के टीजर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में तीनों कलाकारों के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। कृति सेनन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए इंटेंस फिटनेस वर्कआउट डाइट फॉलो किया है।

 

कृति ने खुलासा किया कि वह पहली बार कैलोरी डेफिसिट डाइट पर थी। इस फिल्म के लिए मैं स्ट्रिक्ट डाइट और लगातार वर्कआउट रूटीन फॉलो कर रही थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कैलोरी डेफिसिट डाइट पर रहूंगी। हम इस फिल्म की शूटिंग इटली में कर रहे थे और वहां पर पिज्जा, पास्ता ज्यादा मिलता है और मैं बस सोचती रह जाती थी।

 

यह भी पढ़ें: 'भूत बंगला' के लिए अक्षय ने ली मोटी रकम, वामिका या तब्बू कौन ज्यादा महंगा?

क्या होता है कैलोरी डेफिसिट डाइट?

इस डाइट में आपको कम कैलोरी लेनी होती है। यह डाइट वजन घटाने में सबसे असरदार होता है। इस डाइट में व्यक्ति की रोजाना 500 से 1000 कैलोरी कम की जाती है। इस डाइट को डाइटिशियन की सलाह पर ही लें। 

कैलोरी को कैसे कम करें?

  • शुगर वाली ड्रिंक्स से परहेज करें।
  • प्रोसेस्ड और जंक फूड खाने से बचें।
  • घर का बना खाना खाएं।
  • डाइट में प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें खाएं।

उन्होंने आगे कहा, 'कॉकटेल 2 एक दम सही समय पर हुई। मैं इस तरह की फिल्म का इंतजार कर रही थी जिसमें मैं यंग लड़की का किरदार निभा सकूं। यह एक सीक्वल फिल्म है लेकिन इसकी कहानी बिल्कुल अलग है। फिल्म के कैरेक्टर्स बिल्कुल अलग है।'

 

यह भी पढ़ें: 'अच्छे लोगों के लिए नहीं', सिंगर को कभी बिग बॉस से मिली थी पहचान, अब बदले तेवर

'जब तक चले' गाना हुआ रिलीज

कुछ ही दिनों पहले जब तक चले गाना रिलीज हुआ था। उस गाने में शाहिद, कृति और रश्मिका के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। इस गाने को देखने के बाद लोगों को कॉकटेल के गाने तुम्ही हो बंधु गाने की याद आ गई। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। यह फिल्म 19 जून 2026 को रिलीज होगी।

 

Related Topic:#Kriti Sanon

और पढ़ें