logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भाई के सामने ब्रा में क्यों', कीर्ति रक्षाबंधन के विज्ञापन पर क्यों ट्रोल हुईं?

कृति सेनन इन दिनों रक्षाबंधन ज्वेलरी विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Kriti Sanon

कृति सेनन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन के ज्वेलरी विज्ञापन में नजर आई हैं। इस विज्ञापन में उनका आउटफिट लोगों को पसंद नहीं आया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलर कर रहे हैं।

 

इस विज्ञापन में उन्होंने इंडो वेस्टर्न लुक पहना है। उन्होंने ब्रालेट स्टाइल वाले ब्लाउज के साथ केप और स्कर्ट को पेयर अप किया है। इस विज्ञापन पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि कृति को राखी के विज्ञापन में ट्रेडिशनल कपड़े पहनने चाहिए थे। उन्हें अपने ऑन स्क्रीन भाई के सामने ब्रालेट टॉप नहीं पहनना चाहिए। वहीं कुछ लोगों को कृति के इस आउटफिट में कोई दिक्कत नहीं लगी। 

 

यह भी पढ़ें: 'महाकाली' का टीजर रिलीज, शुक्राचार्य के रोल में छाए अक्षय खन्ना

इंटरनेट पर ट्रोल हुईं कृति सेनन

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने लिखा, 'इस विज्ञापन को देखकर मैं हैरान रह गया? क्या बकवास है।' दूसरे व्यक्ति ने इस विज्ञापन को शर्मनाक बताया है। तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'पूजा की थाली कहां है? अपने भाई के सामने ब्रा क्यों पहना है? तिलक कहां है?' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'कोई भी लड़की रक्षाबंधन पर ऐसे कपड़े नहीं पहनेगी।'

 

 

वहीं कुछ लोगों क कहना है कि कृति सेनन की इसमें क्या गलती है। यह ब्रांड की गलती है। उन्होंने विज्ञापन में कोई बिकिनी नहीं पहनी है। ऐसा हो सकता है कि कुछ लोगों के हिसाब से कृति के कपड़े डिसेंट नहीं हो सकते हैं।

 

 

कुछ लोगों का कहना है कि यही हीरोइनों जब फिल्मों में बिकिनी सीन्स देती हैं तब तो बहुत अच्छी लगती है। अब लोग उन्हें कपड़ों के लिए ट्रोल कर रहे हैं। महिलाओं को हमेशा ट्रोल किया जाता है।

 

यह भी पढ़ें: कभी नाली में लोटा, कभी खाई पॉटी, अब बने फिलॉस्फर, कितने बदले पुनीत सुपरस्टार?

 

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन आखिरी बार 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में कृति के साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था।  


और पढ़ें