logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'घर की बात घर में रहना चाहिए', गोविंदा और सुनीता की अनबन पर बोले भांजे कृष्णा

गोविंदा और सुनीता अहूजा का रिश्ता विवादों में हैं। अब इस मुद्दे पर गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने अपना रिएक्शन दिया है।

krushna abhishek, Govinda and Sunita AHhuja

गोविंदा अहूजा, गोविंदा और सुनीता अहूजा, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं। उनसे हाल ही में मामा गोविंदा और सुनीता अहूजा को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने पारिवारिक मुद्दों पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। कृष्णा अभिषेक एयरपोर्ट पर कॉमेडियन किकू शारदा के साथ नजर आए। दोनों कॉमेडियन साथ में उदयपुर जा रहे थे।

 

एयरपोर्ट पर उन्होंने पैपराजी से कहा, 'मामा का कोई सवाल मत पूछना। मैंने देखा बहुत फेटेज ले रहे हैं। लोग हमारे घर की बात करके।' उनका बयान सोशल मीडिया पर वयारल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'भाई के सामने ब्रा में क्यों', कीर्ति रक्षाबंधन के विज्ञापन पर क्यों ट्रोल हुईं?

कृष्णा ने मामा गोविंदा को लेकर क्या कहा?

कृष्णा ने आगे बताया कि वह क्यों इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'घर की बात घर में रहनी चाहिए। मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है कि बाकी लोग इतनी बातें कर रहे हैं, पता नहीं क्यों? वह मेरे मामा हैं, तो मैं यह बात अपनी तरफ से कभी नहीं करूंगा। मैं अपनी मामी से बहुत प्यार करता हूं। यहां मैं मामी की बात भी कर रहा हूं। बस भगवान करें सब सही हो जाए।'

 

उनका यह बयान तब आया है जब गोविंदा और सुनीता का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है। यह विवाद तब लाइमलाइट में आया जब गोविंदा अपनी को ऐक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे। सुनीता ने गोविंदा को कोमल का शुगर डैडी बताया था। इस बात को लेकर काफी बवाल मचा था। हालांकि गोविंदा ने हमेशा से इन बातों को बेबुनियाद और गलत बताया है।

 

यह भी पढ़ें: 'भाई के सामने ब्रा में क्यों', कीर्ति रक्षाबंधन के विज्ञापन पर क्यों ट्रोल हुईं?

सुनीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

19 अगस्त को सुनीता को बांद्रा के फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। उन्होंने गोविंदा के खिलाफ तलाक की अर्जी वापस ले ली है। इस बात को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कंफर्म किया था। इसके बाद सुनीता ने राखी सावंत से फोन पर बात चीत की थी। इस दौरान राखी ने स्पीकर पर फोन रखा था। सुनीता ने राखी को बताया कि उन्होंने तलाक की अर्जी इसलिए वापस ली क्योंकि दोनों शादी करने वाले थे। हालांकि गोविंदा के मैनेजर ने इसे बेबुनियाद बताया।

 

गोविंदा और सुनीता ने 1987 में मार्च महीने में शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी को कुछ सालों तक छिपा कर रखा था। 1988 में गोविंदा ने बेटी के जन्म के बाद अपनी शादी को पब्लिक किया था। 1997 में कपल ने बेटे यशवर्धन का स्वागत किया था।

Related Topic:#Govinda#Sunita Ahuja

और पढ़ें