logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कॉमेडी से भरपूर है 'वाइब' का टीजर, देश को बचाने निकले कुणाल खेमू और स्पर्श

कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' का टीजर रिलीज हो गया है। यह एक ऐक्शन कॉमेडी मूवी है जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

kunal kemmu and Sparsh Shrivastava

कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव, Photo credit: kunal kemmu insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कुणाल खेमू ने फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'वाइब' का टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल के साथ स्पर्श श्रीवास्तव, प्रीति जिंटा और वंशिका धीर अहम भूमिका में हैं। यह एक ऐक्शन कॉमेडी मूवी है जिसमें कुणाल और स्पर्श को स्पाई एजेंट बनने की ट्रेनिंग मिलती है।

 

इस फिल्म के टीजर की शुरुआत एक टैगलाइन के साथ शुरू होती है जिसमें बताया गया, 'जब देश पर खतरा मंडराता है, तो हीरो सामने आते हैं। कुछ हीरो जन्म लेते हैं, कुछ को ट्रेनिंग दी जाती है और कुछ को किडनैप कर लिया जाता है। फिर दिखाया जाता है कि कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव को किडनैप कर लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं पाखी हेगड़े जिससे शादी करना चाहते थे निरहुआ? आम्रपाली हुईं हैरान

ऐक्शन कॉमेडी है वाइब का टीजर

इसके बाद प्रीति जिंटा की एंट्री होती है जो एक मिशन को लीड कर रही हैं और उसे देश को बचाने के लिए कुणाल (हार्दिक) और स्पर्श (बग्स) की जरूरत है। कुणाल कहते हैं, 'अगर इस देश को मेरी जरूरत है तो बात पहले ही हाथ से निकल चुकी है।' वह आगे कहते हैं, 'उन्हें बक्श दें और स्पाई मिशन के लिए टाइगर और पठान को बुलाओ'। इसके बाद दोनों को जबरदस्त ट्रेनिंग पर भेजा जाता है। 

 

कुणाल इस काम को बिल्कुल भी नहीं करना चाहते हैं। आखिर में प्रीति कहती हैं, 'हार्दिक देश को तुम्हारी जरूरत है सोल्जर बनो।' वह कहते हैं, 'मैं कैसे सोल्जर बनूं बॉबी देओल थोड़ी हूं मैं।'

 

 

यह कहानी दो दोस्तों की है जो खुद को नहीं संभाल सकते हैं। उन्हें देश संभालने की जिम्मेदारी मिलती है। यहीं से कहानी में कॉमेडी शुरू होती है। इस फिल्म का निर्देशन कुणाल खेमू ने किया है। इस फिल्म के निर्माता कुणाल खेमू और चिराग निहलानी है। यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें: गोविंद से गोविंदा कैसे हुआ नाम? ज्योतिष विद्या वाला कनेक्शन खुद 'चीची' ने बताया

कुणाल की आने वाली फिल्में

2024 में कुणाल की 'मडगांव एक्सप्रेस' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इस फिल्म में कमाल के पंच लाइन थे। 'वाइब' से भी दर्शकों को ऐसी ही उम्मीद है। कुणाल ने बतौर ऐक्टर भी कई हिट फिल्मों में काम किया है। वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 5' में भी नजर आएंगे। यह एक मल्टी स्टार फिल्म है जिसमें अजय देवगन , अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें