कुणल खेमू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वाइब' को लेकर चर्चा में हैं। 2024 में उन्होंने फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' से बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके काम की जमकर तारीफ हुई थी। अब कुणाल अपनी दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म वाइब लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
इस फिल्म में कुणाल के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, दिनेश लाल यादव, यशपाल शर्मा और वंशिका धीर मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में शर्मिला टैगोर की झलक भी देखने को मिली है। फिल्म की कहानी काफी हद तक 'मडगांव ऐक्सप्रेस' जैसी ही है।
ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कुणाल एक बेरोजगार व्यक्ति है जो अधेड़ उम्र की ओर बढ़ कगा है और अपनी जवानी को बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसी दौरान वह अपने बेस्टफ्रेंड से मिलता है जिसका किरदार स्पर्श ने निभाया है। दोनों में से वह अच्छा इंसान है। प्रीति जिंटा एक जासूस की भूमिका में हैं। वह कुणाल और स्पर्श के किरदारों को जासूस के तौर पर ट्रेनिंग देती हैं। वह दोनों को स्पाई एजेंट बनाती है। यशपाल शर्मा और निरहुआ भी उसी एजेंसी में एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'वाइब' में दिखाया जाता है तो आम लोग ऐसी परिस्थितियों में फंस जाते हैं जिससे निकलना उनके लिए बहुत मुश्किल है। इन्हीं सिचुएशन की वजह कॉमेडी दिखती है। 'मडगांव एक्सप्रेस' में कुणाल ने आम लोगों के ड्रग गैंग के जाल में फंसने के आइडिया पर काम किया था। उस फिल्म में भी उन्होंने किरदारों को अजीब हालतों में डाला था।
'वाइब' का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया है। लोग कुणाल के राइटिंग की तारीफ कर रहे हैं। प्रीति जिंटा इस फिल्म में कॉमेडी करते हुए नजर आ रही हैं। इससे पहले वह सनी देओल के साथ 'बंटवारा 1947' में नजर आई थीं। यह एक इमोशनल फिल्म थी।