अमेजन प्राइम पर क्राइम सीरीज 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' स्ट्रीम हो गई है। इस सीरीज में निमिषा सजयन, बरुण सोबती और राजेश कुमार जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसकी कहानी एएसआई बबीता सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है जो असल में निर्डर है लेकिन लोग उसे कम आंकते हैं। बबीता को लोग प्यार से बेबी बुलाते हैं।
इस सीरीज को सुदीप शर्मा ने बनाया है जिन्होंने 'पाताल लोक' और 'कोहरा' जैसी सीरीज का निर्देशन और निर्माण किया है। निमिषा सजयन ने बबीता के किरदार से लोगों का खूब ध्यान खींचा है। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: हिट टीवी शो पर बनी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रहीं डिजास्टर, Mirzapur का क्या होगा?
कौन हैं निमिषा सजयन?
निमिषा लंबे समय से मलयालम इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में फिल्म Thondi Muthalum Driksakshiyum से की थी। इस फिल्म में उनके साथ फहाद फासिल मुख्य भूमिका में थे। 2018 में उनकी Oru Kuprasidha Payyan आई थी। इस फिल्म में उनकी दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स की तरफ से बेस्ट ऐक्ट्रेस का पुरस्कार मिला था।
2021 में वह 'द ग्रेट इंडियन किचन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में भी उनके काम की जमकर तारीफ हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले थे। नेटफ्लिक्स की सीरीज 'डब्बा कार्टेल' में भी निमिषा ने माला नाम की नौकरानी का रोल प्ले किया था। सीरीज में उनका रोल बहुत ही मजेदार था। अब उन्हें 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' के लिए तारीफ मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी फिल्मों और सीरीज के क्लिप्स जमकर वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या पत्नी अपरा मेहता को दर्शन जरीवाला ने कहा था 'बदसूरत औरत'? खुद बताया सच
बबीता सिंह रिपोर्टिंग की कहानी
इस सीरीज की कहानी ASI बबीता सिंह की है जो अपने परिवार और नौकरी के फर्ज के बीच में फंस गई है। वह अपनी जिंदगी में सबसे पहले दूसरों को महत्व देती हैं। उसे अपने सीनियर्स से कुछ दिनों के लिए छुट्टी चाहिए होती है और इसके बदले में उसका सीनियर उसके सामने कुछ शर्ते रखता है। इन शर्तों को बबीता मान लेती है जिसकी वजह से उसे 2 हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है। वह अपने गांव जाती है जहां उसकी मुलाकात अपने बचपन के दोस्त से होती है। वह उसे मिलकर कुछ बताना चाहती है। बबीता दोस्त से मिलने के लिए पहुंचती है लेकिन उसकी हत्या हो जाती है। अब वह अपने दोस्त की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लग जाती है और यही से कहानी में ट्विस्ट आता है।