बॉलीवुड अभिनेता दर्शन जरीवाला और अपरा मेहता पिछले 23 साल से अलग रह रहे हैं लेकिन दोनों का तलाक नहीं हुआ है। दोनों का रिश्ता तब चर्चा में आया जब अपरा ने दर्शन से अलग होने का कारण बताया था। अपरा ने कहा था कि एक दिन दर्शन ने मुझसे कहा कि वह मुझसे प्यार नहीं करते हैं और उन्होंने मुझसे ज्यादा बदसूरत औरत अपनी पूरी जिंदगी में नहीं देखी है। अब सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट पर दर्शन ने अपरा के आरोप का जवाब दिया। साथ ही बताया कि दोनों का तलाक अभी तक क्यों नहीं हुआ?
दर्शन जरीवाला ने कहा कि हम दोनों का शुरुआती रिश्ता बहुत अच्छा था लेकिन धीरे-धीरे चीजें बदलने लगी। हम दोनों अपनी जिंदगी में अलग-अलग चीजें चाहते थे और भी कई कारण थे जिसकी वजह से हमारा रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला।
यह भी पढ़ें: नेपाल पहुंचे सोनू सूद, बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
दर्शन ने अपरा को नहीं कहा 'बदसूरत'
सिद्धार्थ ने दर्शन से पूछा कि अपरा मेहता ने आप पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं? उन्होंने कहा, 'सच घटे या बढ़े तो सच ना रहे।' सिद्धार्थ ने कहा कि एक्सप्लेन करिए। 'झूठ की इंतिहा नहीं होती है।' मैं आममून वह जो भी बोलती हैं उस पर कोई जवाब नहीं देना पसंद करता हूं। मैं अपनी और अपने परिवार की गरिमा बनाए रखने की कोशिश करता हूं। कुछ बोलना नहीं चाहता हूं।'
सिद्धार्थ ने आगे कहा, 'मैं आपसे पूछूंगा और आप पर है कि जवाब देना है या नहीं। आप बोलना चाहते हैं या नहीं। आप पर है। मैं समझ गया कि आप क्या कहना चाहते हैं? इसका जवाब देते हुए दर्शन जरीवाला ने कहा कि आपको पता है कि न्यूरोलॉजिकल घटना होी है जिसमें समय के साथ किसी घटना के बारे में व्यक्ति की याददाशत बदलती जाती है। इसे गलत याददाश्त का मामला भी हो सकता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'जिस तरह से यह बात बताई गई है वैसा कुछ भी नहीं हुआ था। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो किसी साधारण से दिखने वाली महिला को भी बदसूरत नहीं कहेंगे। मैं ऐसा आदमी नहीं हूं। यह कहना एक बेतुकी बात होगी। अगर मैं खुद को अच्छी तरह से जानता हूं तो मैं इस बारे में बात करूंगा कि कोई व्यक्ति अंदर से कैसा है, न कि बाहर से कैसा दिखता है। अगर वह विक्टिम कार्ड खेलना चाहती है तो उनका स्वागत है। मैं आगे बढ़ चुका हूं।'
यह भी पढ़ें: 'कहानी पर चल रहा है काम', '3 इडियट्स' को लेकर राजकुमार हिरानी ने दिया अपडेट
दर्शन और अपरा 22 साल तक थे साथ
उन्होंने आगे कहा, 'हम 22 साल तक साथ में थे और 23 साल से हम अलग है। मैंने उन्हें माफ कर दिया है। उन्होंने जो कुछ भी कहा क्योंकि मेरे लिए ये चीजें मायने नहीं रखती हैं। आप देखिए उन्होंने 23 साल से इस बारे में कभी कोई बात नहीं की। उनके पास पहले भी मीडिया के पास जाकर बात करने के मौके थे। अब उन्होंने ऐसा क्यों किया? हम उनके दिमाग में घूसकर नहीं समझ सकते हैं लेकिन मैं अपना सच जानता हूं।'