फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी ने अपने करियर में एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में '3 इडियट्स', 'डंकी', 'पीके', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'संजू', 'लगे रहो मुन्ना भाई' समेत कई फिल्मों का नाम शामिल है। इन सब में से सबसे ज्यादा चर्चा 3 इंडियट्स की हुई थी। फिल्म मेकर इस फिल्म के सीक्वल की अनाउसमेंट कर चुके हैं।
राजकुमार हिरानी ने फिल्म के सीक्वल पर बात की। राजकुमार हिरानी ने फिल्म के सीक्वल पर कहा, 'हम इस पर काम कर रहे हैं। जब यह सही स्टेज पर पहुंच जाएगी तब हम इसके बारे में बात करेंगे। कास्टिंग वही रहेगी। जब मैंने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का सीक्वल 'लगे रहो मुन्ना भाई' बनाया था तब भी मेरा इरादा सीक्वल बनाने का नहीं था।'
यह भी पढ़ें: 'मैंने नहीं कहा कि जौहर करने वाली महिलाएं कायर हैं', स्वरा भास्कर ने दी सफाई
'3 इडियट्स' के सीक्वल पर हो रहा है काम
राजकुमार ने आगे कहा, 'अगर आपको याद हो तो उस समय सीक्वल ज्यादा सफल नहीं होते थे। मैंने इसे इसलिए बनाया क्योंकि कहानी फिल्म किरदारों के हिसाब से एकदम सही थी। मैंने इसे कभी सीक्वल के तौर पर लिखने का प्लान नहीं बनाया था। हम बस कहानी लिख रहे थे तभी मुझे लगा कि यह इन किरदारों पर बिल्कुल सही बैठती है। बात सीक्वल की नहीं, बल्कि कहानी की थी। हमें आगे तभी बढ़ेंगे जब कहानी ठीक से तैयार हो जाएगी।'
इससे पहले राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म की कहानी को 10 से 15 साल आगे बढ़कर दिखाया जाएगा। इस बार भी सीक्वल में आपको एक सोशल मैसेज देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर उठाए सवाल, बोलीं- परेशान करने वाला था
'3 इडियट्स' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
साल 2009 में '3 इडियट्स' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में
आमिर खान
, आर माधवन और शर्मन जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। इस फिल्म ने हर भारतीय के दिल को छुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। '3 इडियट्स' का बजट 55 करोड़ था और फिल्म ने 400 करोड़ का बिजनेस किया था।