नेपाल में आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। हजारों लोगों ने अपने परिवार को खो दिया और कई लोग अभी भी लापता हैं। नेपाल के लोगों इस आपदा से उभरने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुश्किल समय में अभिनेता सोनू सूद पीड़ितों की मदद के लिए नेपाल पहुंचे हैं। उन्होंने अपने यात्रा की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
वह त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए पहुंचे हैं। फैंस सोनू की इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने मुश्किल समय में आगे आकर प्रभावित लोगों का साथ दिया है।
यह भी पढ़ें: 'कहानी पर चल रहा है काम', '3 इडियट्स' को लेकर राजकुमार हिरानी ने दिया अपडेट
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सोनू पहुंचे नेपाल
सोनू ने अपने इंस्टाग्राम पर नेपाल के लोगों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, 'जिन लोगों ने अपना घर, अपना परिवार, अपन बचपन खो दिया है लेकिन हम सब मिलकर उन्हें नई शुरुआत करने में मदद करेंगे। नेपाल आप अकेले नहीं है।'
सोनू ने ANI से बात करते हुए कहा, 'तबाही का मंजर आपके सामने है। यह बहुत भयानक है। आप वह हरा घर देख सकते हैं जो इस भीषण बाढ़ में भी बच गया लेकिन गांव का पूरा हिस्सा बर्बाद हो चुका है और वहां तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। अगर हम पहुंचना चाहेंगे तो लगभग 9 घंटे लगेंगे। उन परिवारों के बारे में सोचकर मेरा दिल टूट जाता है जो यहां फंसे हुए हैं जिनके परिवार उजड़ गए हैं। लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि हम सब मिलकर उन तक कुछ मदद पहुंचा पाएंगे ताकि नेपाल अपने पैरों पर फिर से खड़ा हो सके। हम बस अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं और यह पक्का करेंगे कि हम सबसे मुश्किल जगहों तक पहुंचें और जितनी हो सकें। उतनी मदद पहुंचाएं।'
यह भी पढ़ें: 'मैंने नहीं कहा कि जौहर करने वाली महिलाएं कायर हैं', स्वरा भास्कर ने दी सफाई
उन्होंने आगे कहा, 'हम यहां बाढ़ पीड़ितों से मिलने आए हैं। हम भारत से बहुत सारा सामान लाए हैं। हम बस उन लोगों के साथ खड़ा होना चाहते हैं जिन्हें मदद की जरूरत है और उनकी जिंदगी दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि हर किसी का फर्ड है कि वे अपना योगदान दें। हमारे पास बहुत सारे कंबल और खाने पीने का सामान है। हम उनसे पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या चाहिए। हम उसे भारत से भेजने की कोशिश करते हैं। भारत से नेपाल सामान भेजना थोड़ा मुश्किल होता है क्यों कि इसके लिए बहुत सारे लोगों की जरूरत होती है। हम पक्का करेंगे कि सिर्फ इस महीने नहीं बल्कि आने वाले महीनों में भी राहत सामग्री पहुंचती रहे।'
सोशल मीडिया पर लोगों ने सोनू को बताया मसीहा
सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद को मसीहा बोल रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें रियल हीरो का भी टैग दिया है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंच अथॉरिटी (NDRRMA) के मुताबिक 939 लोगों की मौत हुई है जबकि 3, 925 लोग लापता हैं जिनमें से 592 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। रासुवा और नुवाकोट समेत कई जिलों में बचाव कार्य जारी हैं।