logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कभी माफ नहीं करूंगी', समय रैना संग वायरल तस्वीरों का कुशा कपिला ने बताया सच

सोशल मीडिया पर समय रैना और कुशा कपिला की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। अब इन तस्वीरों पर कुशा ने अपना रिएक्शन दिया है।

samay raina and kusha kapila

समय रैना और कुषा कपिला, Photo credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री कुशा कपिला और स्टेंडअप कॉमेडियन समय रैना के रिश्तों में दरार पड़ी हुई थी। समय ने कुशा को अपने शो पर रोस्ट किया था जिसकी वजह से दोनों के बीच में झगड़ा हो गया था। हाल ही में दोनों की साथ में पार्टी करते हुए कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों को लगा था कि दोनों का पैचअप हो गया है। अब इन फोटोज पर कुशा ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

कुशा ने कहा कि उनकी जो तस्वीरें वायरल हो रही थीं वे सब एआई से बनी हैं। किसी ने जानबूझकर इनको पोस्ट करवाया है। मेरी और समय की दोस्ती नहीं हुई है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई पोस्ट शेयर किए हैं। कुशा ने इन तस्वीरों को फेक और सीडेड कहा है।

 

यह भी पढ़ें: क्या 'नथिंग टू लूज' से इंस्पायर है सनी देओल की 'इक्का'?

कुशा ने समय संग वायरल फोटोज पर तोड़ी चुप्पी

कुशा ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता है कि कोई ऐसा करने के लिए अपने पैसे क्यों खर्चा करेगा? मुझे इंटरनेट पर छोटा दिखाने के लिए जिस हद तक गिर सकते हैं अब तो यह देखकर हंसी आती है।'

 

उन्होंने आगे लिखा, 'चलिए अब एक एक करके बात की सच्चाई जांचते हैं क्योंकि मेरे पास इतना समय और धैर्य नहीं है कि पूरा प्लान बनाऊं और इसे कैसे गलत साबित करूं? इसलिए हम फैक्ट्स के साथ बात करेंगे। ये कोई लंबा चौड़ा पोस्ट नहीं है बल्कि इंटरनेट पर मौजूद कुछ 'इंसेल' सोच वालों के लिए है जो महिलाओं को छोटा दिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह सब इसलिए हो रहा है कि मैं अपनी बात पर डटी रहती हूं और आगे भी रहूंगी।'

 

यह भी पढ़ें: 'मर्द चालाक नहीं होते, औरतें मौका देती हैं', आकांक्षा का बयान चर्चा में क्यों?

समय के शो पर कभी नहीं जाएंगी कुशा

कुशा ने अपने पोस्ट में आगे बताया, 'वह कॉमेडियन आशीष सोलंकी के शो पर दोस्ती की वजह से गई थीं। उन्हें कोई स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी। उन्हें कोई आइडिया नहीं था कि उनके लिए वैसे टाइप के जोक्स क्रैक करने वाले हैं जिसे सुनकर बवाल खड़ा हो जाएगा। उन्होंने समय और आशीष दोनों को ब्लॉक कर दिया। उन्हें उस रोस्टिंग की घटना से निकलने में बहुत समय लग गया था जिसके लिए थेरेपी तक लेनी पड़ी थी। मैं उन्हें कभी माफ नहीं करूंगी।'

 

कुशा ने आगे कहा, 'उन्होंने समय को बुरे वक्त में कभी नीचे नहीं दिखाया। वह कभी भी उनके शो पर नहीं जाना चाहेंगी। वे दोनों सिंगर जैसलीन की बर्थडे पार्टी पर एक दूसरे से टकरा गए थे। मेरे खिलाफ ऐसे पोस्ट करना बंद कर दें। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है और आगे भी करती रहेंगी।'

Related Topic:#Samay Raina

और पढ़ें