सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से पूर्व केंद्रीयमंत्री स्मृति ईरानी टीवी पर वापसी कर रही हैं। शो का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। सीरीयल में स्मृति तुलसी विरानी के किरदार में नजर आएंगी। 'क्योंकि' के नए सीजन में शो के पुराने कलाकार फिर से वापसी कर रहे हैं। शो का बीटीएस वीडियो सामने आया है। वीडियो में हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, अमर उपाध्याय, केतकी दवे और अपरा मेहता समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस शो का निर्माण एकता कपूर कर रही हैं।
शो की शूटिंग शुरू हो गई है। कुछ ही दिनों पहले शो का बीटीएस वीडियो सामने आया था जिसमें शो की पुरानी और नई कास्ट साथ में नजर आई थी। दर्शक इस शो की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह शो 29 जुलाई को रात 10.30 बजे ऑनएयर होगा। हम सभी जानते हैं कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' छोड़ने के बाद स्मृति राजनीतिक करियर में सक्रिया थीं लेकिन बाकि कलकार कहां गायब हो गए थे। आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में।
यह भी पढ़ें- 'सन ऑफ सरदार 2' के दूसरे ट्रेलर में छाए 'जस्सी', कब रिलीज होगी फिल्म?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के बाद कहां गायब हुए ये कलाकार
अपरा मेहता
अपरा मेहता इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें फिल्म 'देवदास' और टीवी शो 'कहानी घर घर की' से पहचान मिली थी। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा है।

अपरा 'क्या हुआ तेरा वादा', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'जमाई राजा' समते कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। टीवी शो क्योंकि जितना प्यार उन्हें किसी से नहीं मिला है।
केतकी दवे
अभिनेत्री केतकी देव ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में दक्षा विरानी का किरदार निभाया था। इसके बाद वह 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपए' में विमला के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके डायलॉग का स्लैंग आ रा रारा था। वह 'हसरतें', 'आहट', 'बहनें', 'बालिका वधू 2', 'पवित्र रिश्ता', 'पुष्पा इंपॉसिबल' समेत कई शोज में हिस्सा रह चुकी हैं।

इन शोज में उन्हें नोटिस नहीं किया गया। वह हिंदी से ज्यादा गुजराती इंडस्ट्री में सक्रिय रही है।
कमलिका गुहा ठाकुरता

कमलिका गुहा ठाकुरता ने अपने करियर की शुरुआत 'मुझे चांद चाहिए' से की थी। उनके काम को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से पहचान मिली थी। इसके बाद वह बा, बहू और बेबी, नागिन, जोधा अखबर में नजर आई थी लेकिन काम को पहचान नहीं मिली। साल 2016 के बाद वह किसी भी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं।
यह भी पढ़ें- 'मुझे पागल कुत्ते ने नहीं काटा है', एली अवराम को डेट करने पर बोले आशीष
अमर उपाध्याय
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीजन में अमर उपाध्याय मीहिर विरानी के किरदार में नजर आएंगे। लंबे अर्स के बाद फिर से तुलसी और मीहिर साथ में दिखाई देंगे। अमर उपाध्याय 'क्योंकि' के बाद कई हिट शोज में नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट में 'कसौटी जिंदगी की', 'देश में निकला होगा चांद', 'सीआईडी', 'साथ निभाना साथिया', 'मोलक्की', 'क्योंकि तुम ही हो', 'डोरी' समेत कई हिट टीवी सीरियल्स का नाम शामिल है। इसके अलावा वह 'भूल भुलैया 2', 'बॉब बिस्वास' में सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।
हितेन तेजवानी
हितेन तेजवानी को टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर- घर में पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने करण मीहिर विरानी का किरदार निभाया था। इसके बाद वह 'पवित्र रिश्ता', 'स्वर्ण घर' समेत कई शोज का हिस्सा थे। हितेन टीवी सीरियल के अलावा वेब सीरीज में भी नजर आए थे लेकिन उन्हें उस तरह की पहचान नहीं मिली।

गौरी प्रधान
गौरी प्रधान ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नंदिनी विरानी का किरदार निभाया था। शो में करण और नंदिनी को जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद गौरी ने कुछ शोज में काम किया लेकिन अपने किरदार से अमिट छाप छोड़ने में नाकमयाब रहीं।