logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'क्योंकि सास...' में हुई अंश की वापसी, शो में नए ट्विस्ट को देखकर भड़के लोग

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में तुलसी की मुलाकात करण के बेटे रियो से होती है जो हूबहू अंश की तरह दिखता है।

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 प्रोमो, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीआरपी की लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहता है। इस शो में आकाशदीप सहगल की दोबारा एंट्री हो गई है। उनके किरदार को लेकर मेकर्स ने सस्पेंस बना रखा था। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है। 

 

इस प्रोमो में दिखाया जाता है कि आकाशदीप सहगल ने तुलसी के पोते रियो के किरदार में एंट्री ली है। रियो करण का बेटा है। रियो को देखकर तुलसी हैरान रह जाती है। शो का नया ट्विस्ट दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।

 

यह भी पढ़ें: 'शक्ति शालिनी' के सेट से वायरल हुआ अनीत का वीडियो, स्कूल गर्ल बनीं सैयारा गर्ल

तुलसी की हुई रियो से मुलाकात

तुलसी को पता चल जाता है कि करण का किसी महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। वह उसे सवाल-सवाल पर पूछती लेकिन करण कोई जवाब नहीं देता है। तुलसी करण को थप्पड़ मारती है और बीच में रियो आ जाता है। रियो को देखकर तुलसी हैरान हो जाती है। उसे समझ नहीं आता है कि अंश कैसे वापस आ गया? उसे तो उसने खुद गोली मारी थी। शो के इस नए ट्विस्ट से दर्शक बिल्कुल भी खुश नहीं है।

 

सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो ट्रेंड कर रहा है। लोग शो के प्रोमो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। दर्शकों को उम्मीद थी कि शो में आकाशदीप की एंट्री फिर से अंश गुजराल के कैरेक्टर में होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

एकता कपूर को लोगों ने किया ट्रोल

लोगों का कहना है कि स्मृति ईरानी की उम्र 50 साल हैं जबकि उनके पोते आकाशदीप सहगल की उम्र 51 साल हैं। पोता उम्र में दादी से एक साल बड़ा कैसे हो गया? अंश अपने किरदार से बहुत बड़ लगे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग एकता कपूर को इस तरह की कास्टिंग के लिए ट्रोल कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'राजा शिवाजी' से लेकर 'एक दिन' तक, 1 मई को बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी ये फिल्में

शो में फिर से हुई आकाशदीप की एंट्री

'क्योंकि' के पहले सीजन में आकाशदीप ने तुलसी के बेटे अंश गुजराल की भूमिका निभाई थी। अंश को अपनी भाभी नंदनी से प्यार हो जाता है और वह उसे पाने के लिए कुछ भी कर सकता है। तुलसी ने नंदनी को बचाने के लिए अंश को गोली मार दी थी। नेगेटिव रोल में आकाशदीप ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अलावा आकाशदीप 'नागिन 7' में नजर आ रहे हैं। उसमें भी उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें