हर हफ्ते सिनेमाघरों में अलग-अलग भाषा में कई फिल्में रिलीज होती है। सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी हर हफ्ते अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है। सिनेमा प्रेमियों को नई फिल्में के रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस हफ्ते यानी 1 मई को कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होगी।
सिनेमाघरों में 'राजा शिवाजी' और 'एक दिन' एक साथ रिलीज होगी। सिर्फ हिंदी ही नहीं साउथ की 'कारा' और 'पैट्रियट' थिएटर्स में 30 अप्रैल को रिलीज होगी। इनमें से कौन सी फिल्म दर्शकों को जमकर एंटरटेन करती है। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें: आमिर ने '3 इडियट्स 2' का किया ऐलान, एक बार फिर बनेंगे फुंसुक वांगडू
सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' अगले महीने 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन भी रितेश ने किया है। फिल्म में शिवाजी महाराज छत्रपति की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में रितेश के साथ जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद भी हो रहा है।
एक दिन
आमिर खान के बेटे जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक मूवी है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है।
कारा
साउथ सुपरस्टार धनुष की ऐक्शन थ्रिलर फिल्म 'कारा' रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी 1991 के समय पर आधारित है। फिल्म में खाड़ी युद्ध की वजह से पेट्रोल डीजल की किल्लत को दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: क्या पंजाबी सिंगर करण औजला हैं बाइसेक्शुअल? टीम ने बताया वायरल पोस्ट का सच
पैट्रियट
यह एक मलयालम फिल्म है जिसमें ममूटी और मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बसेब्री से इंतजार है। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट्स क्राइम थ्रिलर सीरीज ग्लोरी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में दिव्येंदु शर्मा और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल भी स्ट्रीम होगी। इस सीरीज को आप 1 मई से अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।