logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'क्योंकि सास भी...' में वापसी करेगा अंश, जिसे तुलसी ने मारी थी गोली, कौन है वह?

टीवी शो 'क्योंकि सास कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दिखाया जाता है कि शो में खतरनाक विलेन अंश गुजराल की वापसी हो सकती है।

akashdeep saigal and smriti irani

आकाशदीप सहगल और स्मृति ईरानी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का दूसरा सीजन हिट साबित हो रहा है। शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। इसका पहला सीजन साल 2000 में ऑनएयर हुआ था। 2008 में इसका आखिरी एपिसोड आया था। 17 साल बाद इसका दूसरा सीजन शुरू हुआ है जिसमें स्मृति ईरानी एक बार फिर तुलसी के किरदार में नजर आ रही हैं।

 

अब शो के दूसरे सीजन में आकाशदीप सहगल की फिर से वापसी हो सकती है। आकाशदीप सहगल ने शो में अंश गुजराल का रोल प्ले किया था। उन्होंने अंश का नेगेटिव रोल प्ले किया था। अपने किरदार से उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली था। शो का नया प्रोमो सामने आया है।

 

यह भी पढ़ें: शूटिंग के दौरान सेट पर ही शुरू हुआ था लेबर पेन, नेहा धूपिया ने सुनाया किस्सा

शो में होगी अंश गुजराल की वापसी

प्रोमो में दिखाया जाता है कि तुलसी के पैर से एक फोटो फ्रेम नीचे गिरता है और वह उठाकर अंश की फोटो देखती है। अंश की तस्वीर को देखकर तुलसी को उससे जुड़ी सभी पुराने बातें याद आ जाती है। उसने कैसे उसे गोली मिली थी। तभी दरवाजे पर घंटी बजती है। तुलसी दरवाजा खोलती है और उस शख्स को देखकर हैरान हो जाती है। अंश की वापसी ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे की कहानी क्या मोड़ लेती है?

 

फैंस शो में अंश की वापसी से खुश है लेकिन अभी तक मेकर्स या आकाशदीप ने नए सीजन में वापसी को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। आकाशदीप की पर्सनल लाइफ काफी विवादों में रही थी। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के बाद वह 'बिग बॉस 5' में नजर आए थे। इस शो पर उनका सलमान खान के साथ झगड़ा हो गया था।

 

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हो गईं तो 'राका' से दीपिका पादुकोण के सीन काट दिए? अब सामने आया सच

सलमान खान से हुआ था झगड़ा

शो से बाहर आने के बाद आकाश ने कहा था कि सलमान ने मेरा करियर तबाह कर दिया। इसके बाद उन्होंने टीवी से लंबा ब्रेक लिया था। उन्होंने बताया था कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 9 साल बाद उन्होंने 'नागिन 7' से कम बैक किया और छा गए। कमबैक के बाद उन्होंने कहा था कि मेरा सलमान से कोई बैर नहीं है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें