logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महाशिवरात्रि पर रिलीज हुआ 'नागबंधम' का टीजर, VFX देख उड़े फैंस के होश

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने फिल्म 'नागबंधम' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के टीजर को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

World Of Nagabandham

नागबंधम टीजर, Photo credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पैन इंडिया फिल्म 'नागबंधम' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने 'नागबंधम' का टीजर रिलीज किया है। फिल्म के टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

 

'नागबंधम' माइथोलॉजिक्ल फिल्म है जिसकी कहानी एक पद्मनाभस्वामी मंदिर पर आधारित है। इस मंदिर में एक खजाना छिपा हुआ है जिसकी रखवाली दैत्यों से देवीय शक्तियां कर रही हैं। आइए जानते हैं फिल्म के टीजर में क्या कुछ खास देखने को मिला है?
 

यह भी पढ़ें: क्या थी राजपाल यादव की वह फिल्म जिसके लिए थे करोड़ों रुपये का कर्ज?

'नागबंधम' का टीजर रिलीज

टीजर की शुरुआत बर्फ से ढके पहाड़, गुफाएं और रहस्य भरी दुनिया को दिखाया गया है। फिल्म का टीजर दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। टीजर में 'नागबंधम' मंदिर दिखाया गया है जिसकी रक्षा दिव्य शक्तियां करती हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में अनमोल खजाना छिपा है। यह खजाना अगर  गलती हाथों में लग जाए तो तबाही आ सकती है। यह एक माइथोलॉजी फिल्म है। टीजर में सांस्कृतिक विरोध और दैवीय सुरक्षा के बीच के टकराव को दिखाया गया है।

 

 

फिल्म में विराट कर्णा मुख्य भूमिका में हैं। टीजर में वह भगवान शिव के किरदार में नजर आए। विराट कर्णा के साथ फिल्म में नभा नतेश, ईश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू, ऋषभ साहनी, जयप्रकाश, मुरली शर्मा समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है। यह एक बिग बजट फिल्म है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद किसे डेट कर रहे हैं विजय वर्मा? खुद किया खुलासा

वीएफएक्स ने जीता दिल

फिल्म का टीजर 2 मिनट 30 सेकंड का है। टीजर में धमाकेदार वीएफएक्स का इस्तेमाल हुआ है जिसने दर्शकों के होश उड़ा दिए है।

 

 

 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें