logo

ट्रेंडिंग:

क्या थी राजपाल यादव की वह फिल्म जिसके लिए थे करोड़ों रुपये का कर्ज?

अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में फंसे है। वह इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। उन्हें कोर्ट ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है।

Rajpal Yadav

राजपाल यादव, Photo Credit: Rajpal Yadav Insta Handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। वह चेक बाउंस मामले में फंसे हुए है। उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'अता पता लापता' का निर्देशन किया था। इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। 

 

इस फिल्म की वजह से राजपाल को नुकसान हुआ। वह समय पर कर्ज नहीं चुका पाए जिसकी वजह से उनका कर्ज बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गया। आइए जानते हैं फिल्म 'अता पता लापता' की कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद किसे डेट कर रहे हैं विजय वर्मा? खुद किया खुलासा

'अता पता लापता' की कहानी क्या है?

'अता पता लापता' सिनेमाघरों में  2 नवंबर 2012 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजपाल यादव ने किया था। वह अपनी फिल्म के हीरो भी थे। फिल्म की कहानी माधव चतुर्वेदी की है जिसे राजपाल यादव ने खुद निभाया था। माधव अपने घर चोरी की शिकायत दर्ज करवाता है लेकिन उसके परिवार को उसी पर शक होता है ताकि इंश्योरेंस के पैसे मिल सके। इस केस में बाद में मीडिया शामिल हो जाती है और मामले की जांच होती है। फिल्म में सिस्टम में मौजूद कमियों को दिखाया गया है।

 

फिल्म में राजपाल यादव के साथ दिवंगत असरानी, दारा सिंह, ओम पुरी, विजय राज, मनोज जोशी, सत्यदेव दुबे समेत अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को प्रोड्यूस राजपाल की पत्नी राधा यादव ने श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के बैनर तले निर्माण किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: सुकेश ने जेल से जैकलीन को लिखा लव लेटर, तोहफे में हेलीकॉप्टर देने का दावा

फिल्म का बॉक्स ऑफिस केलक्शन

इस फिल्म को बनाने में करीब 11 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस फिल्म ने महज 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है। आप इस फिल्म को फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap