logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कैसे शूट हुआ था 'राम तेरी गंगा मैली' का झरने वाला सीन? मंदाकिनी ने बताया

'राम तेरी गंगा मैली' से मंदाकिनी को इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। इस फिल्म का झरने वाला सीन आज भी दर्शकों को याद है। मंदाकिनी ने सालों बाद बताया इस सीन के दौरान राज कपूर ने क्या सलाह दी थी।

mandakini

मंदाकिनी, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वेटरन अभिनेत्री मंदाकिनी को फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से पहचान मिली थीं। इस फिल्म में झरने वाला सीन था जो दर्शकों को आज भी याद है। इस सीन को लेकर उस समय में काफी विवाद हुआ था। सालों बाद इस सीन को लेकर मंदाकिनी ने अपना रिएक्शन दिया है। मंदाकिनी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि उन्हें उस सीक्वेंस में कुछ भी असहज या अश्लील नहीं लगा था।

 

मंदाकिनी ने बताया कि वह महज 16 साल की थी जब उन्होंने राज कपूर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने गंगा का किरदार निभाया था जिसने दर्शकों के दिल में अमिट छाप छोड़ी। इस फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गईं।

 

यह भी पढ़ें: जंगल के रहस्य पर बनी फिल्म 'द वन', सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

16 साल की उम्र में मंदाकिनी ने किया था फिल्म में काम

ANI को दिए इंटरव्यू में मंदाकिनी ने कहा कि वह उस समय महज 16 साल की थी। उन्हें नहीं पता था कि लोग उस सीन को बाद में किस तरह से लेंगे। झरने वाले सीन के बारे में बात करते हुए मंदाकिनी ने कहा, 'राज कपूर ने हर सीन को बहुत ही शानदार तरीके से समझाया था कि मेरे दिमाग में उस तरह की बात आई नहीं। फिल्म में गंगा के किरदार को पवित्र दिखाया गया।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'उनका तरीका ऐसा था कि आप उनसे कोई सवाल ही नहीं करते थे। इतने प्यार और नरमी से जैसे कोई परिवार का सदस्य आपसे करवा रहा हो। मुझे कहीं भी अश्लीलता महसूस नहीं हुई। कोई भी गंदी भावना नहीं आई थी। पूर फिल्म में दिखाया जाता है कि सब गंगा के किरदार को अपवित्र करना चाहते थे लेकिन वे सफल नहीं होते है।' इसी के इर्दगिर्द फिल्म की पूरी कहानी है।  

 

यह भी पढ़ें: स्टारडम और नशे की लत; कंपोजर आनंदजी ने सुनाई राजेश खन्ना की बर्बादी की कहानी

राज कपूर ने दी थी यह सलाह

उन्होंने आगे कहा, 'राज कपूर मेरे सामने खड़े थे थोड़ा सा मुझे लगा तो मैंने साड़ी को डबल कर लिया।' उन्होंने कहा, 'डबल कर लो तो मैंने कर लिया। बस हो गया वो शूट।' इतना ही नहीं ऐक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म में ब्रेस्ट फीडिंग वाला सीन भी सच में शूट नहीं किया था। वह सिर्फ कैमरा एंगल को जोड़कर किया था। उस समय मेरे लिए वह सीन करना बहुत ही मुश्किल था।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें