सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी जो सिनेमाघरों में 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर, Photo Credit: Social media
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के ट्रेलर में वन और विकास के बीच का टकराव दिखाया जाता है।
इस फिल्म में सिद्धार्थ ने वीर का किरदार निभाया है। इस फिल्म में वह डबल रोल में नजर आ सकते हैं। फिल्म की कहानी वन देवी की है जो गांव वालों की रक्षा भूतका नाम के रहस्यमयी ताकत से करती है। यह एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है।
ट्रेलर की शुरुआत भूतका के बुरी ताकतों के साथ होती है। कहा जाता है कि रात में इस जंगल मेंं जो कोई भी जाता है वह जिंदा वापस नहीं लौटता है। वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ और तमन्ना अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है। दोनों को छठ पूजा के लिए गांव लौटना पड़ता है। इसके बाद सुनील ग्रोवर को दिखाया जाता है जो वन देवी जंगल में गांव वालों से पेड़ काटने की इजाजत मांगता है। इस जंगल को हटाकर बड़ी इमरातें बनने का दावा किया जाता है। हालांकि गांव वालों इस बात के लिए सहमत नहीं होते हैं। इधर चेतावनी देने के बावजूद सिद्धार्थ उस जंगल में चल जाता है। जहां वह अलौकिक शक्तियों से लड़ते हुए नजर आते हैं।
इस दौरान वह जंगल में घायल हो जाते हैं। उन्हें अक्सर ऐहसास होता है कि उन्हें पिछले जन्म में भी इस जंगल को बचाने का काम सौंपा गया था। वह जंगल की परंपराओं के लिए लड़ते हैं। ट्रेलर में रहस्यमयी अलौकिक ताकतों को दिखाया जाता है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
'वन' सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स और टीवीएफ ने मिलकर किया है। इस फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। निर्देशक दीपक मिश्रा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म की कहानी उनके गांव से जुड़ी है। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ आखिरी बार
जाह्नवी कपूर
के साथ फिल्म परम सुंदरी में नजर आए थे।