logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लगेंगे हंसी के ठहाके, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' कब से हो रहा है शुरू?

कॉमेडियन कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' का नया सीजन जल्द आने वाला है। शो का टीजर सामने आया है जिसमें सभी पुराने चेहरे नाचते झूमते हुए नजर आए हैं।

sunil grover and kapil sharma

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉमेडियन कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' का नया सीजन लेकर आ रहे हैं। इस बात का ऐलान उन्होंने हाल ही में किया है। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का नया टीजर शेयर किया है। शो का नया सीजन 26 सितंबर से हर शनिवार रात 8 बजे ऑनएयर होगा। शो के नए सीजन में सभी पुराने चेहरे नजर आए हैं।

 

शो के प्रोमो में कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू नजर आए। नए प्रोमो को शेयर करत हुए कपिल ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, 'ढोल, नगाड़े सब बजेंगे, क्योंकि हंसी का त्योहार अब नेटफ्लिक्स पर सजेगा।'

 

यह भी पढ़ें: नहीं दिख रहा 'बिग बॉस 20' का क्रेज, दर्शकों ने इन वजहों से दिया 'फ्लॉप' का टैग

कपिल शर्मा ने शेयर किया शो का नया प्रोमो

प्रोमो की शुरुआत कपिल, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक  के साथ होती है। उसके बाद अर्चना पूरण सिंह को दिखाया जाता है जो ऑडियंस में बैठे लोगों से गिफ्ट लेते हुए नजर आती हैं। सभी लोग म्यूजिकल प्रोमो में नाचत-गाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद सुनील ग्रोवर की रॉकस्टार के रूप में होती है।

 

 

View on Instagram

 

शो की वापसी पर बात करते हुए कपिल ने कहा, 'हर सीजन में हमें लगता है कि हमने काफी मस्ती कर ली है और फिर हमें एहसास होता है कि अभी तो बहुत कुछ करना बाकी है और कहीं न कहीं मुझे लगता है कि यही चीजें हमें आगे बढ़ाती रहती है।' कपिल ने दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'दुनियाभर में हमारे दर्शकों ने नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट कपिल शो को जो प्यार दिया है उसके लिए बहुत अभारी है। इस बार हम आने वाले त्याहारों को पूरे दिल से मनाएंंगे चाहे दिवाली हो या फिर क्रिससम। कपिल ने मजाक में कहा कि बस लिफाफे अर्चना जी से दूर रखिएगा बाकी हम हंसी का त्योहार लेकर आ ही रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: ईशा रिखी ने एक्स हसबैंड बादशाह पर लगाए इमोशनल, फिजिकल चीटिंग के आरोप! छलका दर्द

 

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' चौथा सीजन इसी साल 14 मार्च को खत्म हुआ था। फिनाले के कुछ ही महीनों बाद कपिल ने नए सीजन का ऐलान कर दिया है। शो के नए सीजन में भी सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत और खूब सारी मस्ती होगी। इस शो के नए सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

 


और पढ़ें