logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'शरीयत में यह नाजायज है, हराम है', सारा अली खान के केदारनाथ जाने पर बोले मौलाना

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी नेबॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने को नाजायज और हराम बताया है। मौलाना ने सारा को तौबा करने की सलाह दी है।

केदारनाथ दर्शन के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान, फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सारा अली खान के मंदिर जाने को नाजायज और हराम बताया है। उन्होंने कहा है कि शरीयत किसी भी मुस्लिम व्यक्ति को इसकी इजाजत नहीं देती। मौलाना ने बॉलीवुड अभिनेत्री सारा को तौबा करने की सलाह दी है। शहाबुद्दीन ने कहा कि अगर सारा तौबा नहीं करती हैं तो इसका जवाब उन्हें खुदा को देना पड़ेगा। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान पिछले हफ्ते केदारनाथ मंदिर पहुंची थीं। वह यहां पूजा-पाठ और दर्शन करती नजर आईं। वह वहां आए आम श्रद्धालुओं के साथ पूजा की लाइन में लगी थीं और तीन दिन तक केदारनाथ में रहीं। सारा की इस यात्रा पर बरेली के मौलाना ने यह बयान दिया है।

 

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सारा ने जो किया वह शिर्क (एक से अधिक ईश्वर को मानना) है। मौलाना ने कहा कि अगर सारा ने यह काम अपनी मर्जी से किया है तो यह हराम है। सारा अली खान बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बड़ी बेटी हैं। सारा ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' से किया था। वह अक्सर हिंदू मंदिरों में जाती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। सारा जब भी किसी मंदिर में जाती हैं तो विवाद हो जाता है। इस पर एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा था, 'यह मेरी निजी यात्रा है। इससे किसी दूसरे का कोई लेना-देना नहीं है। मुझे वहां अच्छा लगता है, शांति मिलती है और मैं खुश रहती हूं।'

क्या बोले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी?

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि बहुत सारे मुस्लिम नौजवान उनसे सारा के मंदिर जाने को लेकर सवाल करते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे जानकारी मिली है और बहुत सारे मुस्लिम नौजवानों ने हमसे सवाल भी किया है कि भारत की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान ने केदारनाथ मंदिर जाकर पूजा-पाठ की, दर्शन किए। यह क्या शरीयत की रोशनी में जायज है और क्या शरीयत इसकी इजाजत देती है?'

 

यह भी पढ़ें: 'मैं उद्धव का इंतजार ही करता रहा', ठाकरे बंधुओं संग एक मंच पर आकर बोले फडणवीस

 

मौलाना ने बताया कि कोई भी मुसलमान दूसरे धर्म में आस्था नहीं रख सकता। उन्होंने कहा, 'मैं शरीयत-ए-इस्लामिया का जो नुक्ता-ए-नज़र है और जो शरीयत का हुक्म है, वह मैं बता देना चाहता हूं। कोई भी मुसलमान, पुरुष हो या महिला, दूसरे धर्म में आस्था रखता है। केदारनाथ मंदिर में सारा अली खान ने दर्शन किए, पूजा-पाठ की और लाइन में लगी रहीं। जिस तरीके से उन्होंने वहां पर धार्मिक काम अंजाम दिए, यह सब शरीयत की रोशनी में नाजायज है, हराम है। इस तरह की इजाजत शरीयत किसी मुस्लिम व्यक्ति को नहीं देती है। यह शरीयत की रोशनी में शिर्क है और शिर्क करने वाला शरीयत की रोशनी में गुनहगार है।'

'तौबा करें सारा, तभी मिलेगी माफी'

मौलाना ने सारा अली खान को तौबा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'सारा अली खान ने अगर यह सब अपनी मर्जी से किया है तो यह गुनाह का काम किया, हराम का काम किया। उनको तौबा करना चाहिए, तभी उनको माफी मिल सकती है। अगर वह तौबा नहीं करती हैं तो वह गुनहगार होंगी और गुनाह-ए-अजीम का वह शिकार होंगी। खुदा की बारगाह में उन्हें जवाब देना होगा।'

 

यह भी पढ़ें: डिजिटल फ्रॉड में बैंक की लापरवाही तो भरना होगा हर्जाना, सुप्रीम कोर्ट सख्त

'उड़ता तीर' में नजर आईं थी सारा

सारा अली खान आखिरी बार 'उड़ता तीर' में नजर आई थीं। यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 65 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने पहले वीकेंड में भारत में 29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सारा के इस फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में दिख रहे हैं।


और पढ़ें