logo

मूड

ट्रेंडिंग:

माइकल जैक्सन पर बनी 'माइकल' तोड़ेगी बायोपिक फिल्मों का रिकॉर्ड, कब होगी रिलीज?

माइकल जैक्सन पर बनी फिल्म 'माइकल' कल यानी 24 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार है।

michael movie

माइकल मूवी पोस्टर, Photo Credit: Social Media

हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' चर्चा में है। यह फिल्म माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित है। पहली बार पर्दे पर माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक रिलीज हो रही है। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन एनटोइन फुकुआ ने किया है। दुनियाभर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। भले ही वह अब हमारे बीच में नहीं हैं लेकन दर्शक उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

 

माइकल जैक्सन के किरदार को उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने दमदार तरीके से बड़े पर्दे पर उतारा है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। ट्रेंड एनालिस्ट के मुताबिक माइकल जैक्सन की बायोपिक कई बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने यूएस में 90 मिलियन डॉलर की कमाई कर सकती है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन करीब 150 मिलियन डॉलर का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'क्योंकि सास भी...' में वापसी करेगा अंश, जिसे तुलसी ने मारी थी गोली, कौन है वह?

माइकल तोड़ सकती है इन फिल्मों का रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक माइकल साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बोहेमियन रेप्सोडी' से वीकेंड पर आगे निकल जाएगी। 'बोहेमियन रेप्सोडी' में फ्रेडी मर्करी की कहानी दिखाई गई थी। 2023 में 'ओपेनहाइमर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 82 मिलियन का बिजनेस किया था। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर  174 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या माइकल ओपनहाइमर के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।

 

दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिला?

10 अप्रैल को बर्लिन में 'माइकल' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसके अलावा फिल्म को अलग-अलग फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। इस फिल्म को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ लोगों को यह फिल्म बहुत अच्छी लगी है। कुछ लोगों ने फिल्म को लेकर निराशा जताई है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें