logo

ट्रेंडिंग:

मिस कॉस्मो 2025 बनीं Yolina Lindquist, कब हुई शुरुआत, मिस यूनिवर्स से कितना अलग?

मिस कॉस्मो 2025 की विजेता अमेरिका की Yolina Lindquist बनी हैं। आइए इस ब्यूटी पेजेंट के बारे में जानते हैं।

miss cosmo 2025

मिस कॉस्मो 2025 Yolina Lindquist विजेता, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मिस कॉस्मो 2025 का खिताब अमेरिका की Yolina Lindquist  ने जीता है। शो का भव्य ग्रैंड फिनाले वियतनाम में हुआ। Yolina Lindquist को फिलीपींस की Chelsea Fernandez ने कड़ी टक्कर दी लेकिन प्रतियोगिता जीत नहीं पाईं। वह ब्यूटी पेजेंट की रनरअप रहीं।

 

इंडोनेशिया की पूर्व विजेता Ketut Permata Juliastrid ने मंच पर योलिना को ताज पहनाया। इनमें ब्राजील की गैब्रिएला बोर्गेस, पनामा की इटली मोरा, और म्यांमार की म्यिंट म्यात मोए शामिल थींम्यिंट म्यात मोए ने कॉस्मो सोशल एंबेसडर का खिताब अपने नाम किया जबकि चेल्सी फर्नांडिज ने कॉस्मो पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीता था।

 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' में छाए अक्षय खन्ना, क्या आर माधवन को 'रहमान डकैत' से हुई जलन?

विप्रा मेहता ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

मिस कॉस्मो प्रतियोगिता में विप्रा मेहता ने भारत की तरफ से किया था जो टॉप 21 में पहुंची थीं। वह टॉप 10 में भले ही जगह नहीं बना सकीं लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके प्रदर्शन की खूब सराहना की गई। ग्रैंड फिनाले की जूरी में भारत की मिस यूनिवर्स हरनाज संधू भी मौजूद थीं

 

प्रतियोगिता से विप्रा और हरनाज का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। वीडियो में जैसे ही विप्रा स्टेज पर वॉक करना शुरू करती है पूरा हाल इंडिया इंडिया के नारों से गूंज उठता है। विप्रा को स्टेज पर देख हरनाज बेहद खुश नजर आ रही थीं।

 

यह भी पढ़ें- TVF में साइड रोल निभाने वाली मानवी गगरू कैसे बनीं 'फॉर मोर शॉट्स' की लीड?

कब हुई मिस कॉस्मो प्रतियोगिता की शुरुआत?

मिस कॉस्मो एक अंतरराष्ट्रीय वार्षिक सौंदर्य प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता की स्थापना अगस्त 2023 में की गई थी। 2024 में इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी। इस प्रतियोगिता की विजेता इंडोनेशिया की Ketut Permata Juliastrid थी। यह ब्यूटी पेजेंट नया है जिसमें दुनिया भर के प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। इस प्रतियोगिता को जीतने वाली विजेता एक वर्ष तक इस ब्यूटी पेजेंट का विश्वभर में प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap