logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मिथुन की हुई सर्जरी, अब कैसी है तबीयत? बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती है। उनकी हाल ही में सर्जरी हुई है। आइए जानते हैं अब उनकी तबीयत कैसी है?

Mithun Chakraborty hospitalised

शुभेंदु अधिकारी और मिथुन चक्रवर्ती, Photo Credit: Suvendu Adhikari facebook

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। उनकी हाल ही में एक छोटी सी सर्जरी हुई है। उन्होंने कहा कि वह अब बिल्कुल ठीक है और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज मिल जाएगा। उनसे मिलने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने मिथुन संग अपनी कुछ तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की हैं। 

 

शुभेंदु अधिकारी ने मिथुन से मुलाकात की और डॉक्टरों से बातचीत भी की। मिथुन संग फोटो शेयर करते हुए शुभेंदु ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जाने माने नेता और बीजेपी के केंद्रीय समिती के सदस्य मिथुन चक्रवर्ती को शारीरिक बीमीरी की वजह से कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। मैं उनसे मिलने गया था और उनकी सेहत के बारे में पूछा। मैं ईश्वर से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: सिनेमा लवर्स के लिए खाली रहेगा अगस्त का महीना, ये तीन बड़ी फिल्में होंगी रिलीज

 अस्पताल में भर्ती हैं मिथुन चक्रवर्ती

सोशल मीडिया पर मिथुन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। मिथुन की कौन सी सर्जरी हुई है। इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं मिली है। शुभेंदु ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी छोटी सी सर्जरी गुरुवार के रात में हुई है। मिथुन नहीं चाहते थे कि उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर लोगों को पता चले। 

 

उन्होंने आगे कहा, 'उनकी पहचान सिर्फ उनके राजनीतिक जीवन तक सीमित नहीं है। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवादी सरकार के गठन में उनका अहम योगदान है। एक छोटा सा ऑपरेशन हुआ था। अब वह ठीक हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ जो हुआ टेलिकास्ट नहीं किया', क्या शिल्पा ने फराह खान को बताया बायस्ड?

मिथुन का फिल्मी करियर

मिथुन भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार हैं। वह पिछले 5 दशक से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1976 में फिल्म 'मृगया' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। 1982 में फिल्म 'डिस्को डांसर' से वह स्टार बन गए। उन्होंने अपने किरयर में 'प्यार झुकता नहीं', 'गुलामी', 'अग्निपथ', 'गुरु', 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें