logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मेरे साथ जो हुआ टेलिकास्ट नहीं किया', क्या शिल्पा ने फराह खान को बताया बायस्ड?

'लॉक अप 2' से बाहर आने के बाद शिल्पा शिंदे ने मीडिया से बात की। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि शो में शिवांगी ने उनके साथ बहुत बदतमीजी की लेकिन यह सब टेसिकास्ट नहीं हुआ।

Shilpa Shinde

शिल्पा शिंदे, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के बीच में छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिला। शो में दोनों का झगड़ा लाइमालइट में रहा था। 'लॉक अप' शिवांगी जोशी के लिए नया था लेकिन शिल्पा पहले भी रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वह बिग बॉस जीत चुकी हैं।

 

शो से बाहर आने के बाद शिल्पा ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि शो में शिवांगी जोशी ने उनके काम और उम्र की बेइज्जती की थी। उस दौरान उन्हें सलमान जी काफी याद आई थीं। उनका कहना था, 'शिवांगी ने मेरे साथ बदतमीजी की और होस्ट ने मेरे साथ नहीं दिया। मुझे लॉक अप में शो के होस्ट सलमान खान की याद आई थी। उनके साथ शो पर जो भी हुआ उसे टेलिकास्ट तक नहीं किया गया।'

 

यह भी पढ़ें: झूठ और धोखे का खेल फिर होगा शुरू, 'द ट्रेटर्स 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

क्या शिल्पा ने फराह को बताया 'बायस्ड'?

शिल्पा ने कहा, 'सच बताऊं तो बहुत सारी चीजें थी जो टेलिकास्ट में नहीं दिखाई गई। शो में जिस तरह से शिवांगी जोशी ने मुझसे बदतमीजी से बात की थी। उसने मेरी उम्र, आवाज और चलने तक का मजाक उड़ाया।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगा था कि फराह खान एक कंटेस्टेंट के तौर पर मुझे पसंद करती है और कभी बायस्ड नहीं थी लेकिन होस्ट ने जिस तरह से शिवांगी के गेम की तारीफ की। मुझे अच्छा नहीं लगा। जब आप इस तरह के गेम को बढ़ावा दे रहे हैं तो आप आज के युवाओं को भी यही मैसेज देना चाहते हो कि बदतमीजी से बात करना भी अच्छा गेम है। मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। उस जगह पर मुझे सलमान सर की याद आई क्योंकि उनकी तरह कोई और नहीं हो सकता है।'

 

यह भी पढ़ें: 'पवन सिंह ने जबरदस्ती करवाया किसिंग सीन', काजल राघवानी का खुलासा

शो में शिल्पा और शिवांगी को हुआ था झगड़ा

शो में शिवांगी और शिल्पा ने एक दूसरे के खिलाफ काफी कुछ बोला। शिल्पा ने शिवांगी को लेकर कहा था कि उनका तो हर को स्टार के साथ अफयर रह चुका है। वह नकली है और गेम में हर्षद चोपड़ा का इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं शिवांगी ने भी शिल्पा को लेकर कहा था कि उनके पास काम नहीं है। उनका परिवार नहीं है।


और पढ़ें