logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मौनी रॉय ने इवेंट में दिखाई थी मिडिल फिंगर, हैरेसमेंट के बाद का वीडियो हुआ वायरल

मौनी रॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मिडिल फिंगर दिखाते हुए नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो की जमकर चर्चा हो रही है।

Mouni Roy

मौनी रॉय, Photo Credit: Mouni roy insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में हरियाणा के एक इवेंट में शामिल हुई थी। इस इवेंट में उनके साथ बदसलूकी हुई थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस इवेंट से जुड़ी घटना का जिक्र किया है। मौनी ने बताया था कि इस घटना के बाद वह निराश है और सदमे में है। इस पूरे विवाद के बाद अब मौनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में मौनी रॉय स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने मिडिल फिंगर दिखाते हुए स्टेज से वॉकआउट किया। उनके इस वीडियो को एक यूजर ने रेडिट पर शेयर किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'सिनर्स' में खास क्या है जिसे ऑस्कर के लिए सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले?

मौनी का वीडियो वायरल 

वीडियो में मौनी बाकी डांसर के साथ स्टेज पर डांस कर रही हैं और बाद में मिडिल फिंगर दिखाते हुए वॉकआउट किया। उनके इस वीडियो पर यूजर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एसी घटिया हरकत के बाद क्वीन मौनी ने सही किया।' दूसरे यूजरे ने लिखा, 'मौनी ने बिल्कुल सही किया।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसे घटिया लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।'

मौनी के साथ इवेंट में हुई थी बदतमीजी

मौनी ने लिखा था, 'करनाल में एक इवेंट था और वहां के लोगों के व्यवहार से बहुत निराश हूं। वहां दो बुजुर्ग थे जो हमारे दादा- दादी की उम्र के थे। मैं जैसे ही स्टेज पर जाने के लिए आगे बढ़ी, अंकल और उनके परिवार के पुरुष मेरी कमर पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाने के लिए आगे बढ़े। मैंने मना कर दिया। यह बात उन लोगों को पसंद नहीं और उसके बाद वे दोनों मुझे गंदे-गंदे इशारे कर रहे थे। गालियां दे रहे थे। मैंने उन्हें विनम्रता से ऐसा करने से मना भी किया लेकिन वे लोग मेरी बात नहीं रुके। इतना ही नहीं स्टेज ऊंचाई पर थी उन लोगों ने नीचे लो एंगल मेरी वीडियो भी बनाई'। मौनी ने आगे बताया, 'कुछ लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने उन्हें भी गालियां दी थी। हम वहां शादी में गेस्ट बनकर आई थे। इस तरह से व्यवहार करना बहुत ही गलत है। मैं हैरान हूं।'

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी आखिरी बार पर्दे पर संजय दत्त और सनी सिंह के साथ फिल्म भूतनी में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली थी। यह एक हॉरर-कॉमेडी मूवी थी।

 

 


और पढ़ें