logo

ट्रेंडिंग:

'सिनर्स' में खास क्या है जिसे ऑस्कर के लिए सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले?

ऑस्कर 2026 में रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' को 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले। पहली बार किसी एक फिल्म को इतने नॉमिनेशंस मिले हैं।

sinners

सिनर्स, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनेशंस हो चुके हैं। इस बार ऑस्कर में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन सिनर्स को मिले हैं। इस फिल्म को 16 नॉमिनेशंस मिले हैं। सिनर्स ने 'टाइटैनिक' (1997), 'ला ला लैंड' (2016) और 'ऑल अबाउट ईव' (1950) जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। सिनर्स ने कमाई के मामाले में इतिहाज रच दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म को 7.5 रेटिंग मिली थी। 

 

'सिनर्स' का निर्देशन, लेखन और निर्माण रयान कूगलर ने किया था। फिल्म ने माइकल बी जॉर्डन, हैली स्टेनफील्ड, वुनमी मोसाकू, डेलरॉय लिंडो जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म की कहानी में क्या खास था? जिसकी वजह से इतनी चर्चा हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: इमरान-यामी की फिल्म Haq को पाकिस्तान में मिल रहीं खूब तारीफें, आखिर ऐसा क्या है?

क्या है 'सिनर्स' की कहानी

यह एक सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में माइकल बी जॉर्डन ने डबल रोल रोल किया है। कहानी में स्टेक और स्मोक दो जुड़वां भाई हैं। ये दोनों किरदार माइकल ने किए हैं। दोनों भाई सालों बाद अपने होमटाउन मिसिसिपी लौटने का फैसले करते हैं। 


कहानी 1932 के मिसिसिपी की है। उस समय नस्लभेद बहुत ज्यादा था और काले लोगों को खुलकर जीने की आजादी नहीं थी। दोनों जुड़वां भाई का अतीत हिंसा, अपराध और गलत रास्तों से भरा रहा है, लेकिन अब वे नई और साफ ज़िंदगी शुरू करना चाहते हैं। दोनों भाई फैसला लेते हैं कि अपने शहर में  ब्लूज म्यूजिक क्लब खोलते हैं जहां उनकी कम्युनिटी के लोगों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। साथ ही अपने दुख-भरे जीवन को भुलकर सुकन के पल बिता पाएंगे। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वहां रेमिमक नाम का शख्स आता है और बाद में पता चलता है कि वह वैम्पायर है।

 

यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' में नजर आए अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी, क्लाइमेक्स देख रो पड़े लोग

 

 

इमोशनल है क्लाइमेक्स

एक ऐसा वैम्पायर जो सिर्फ लोगों का खून नहीं पीता है। उनकी आत्मा और संस्कृति को नष्ट करता है। ब्लूज म्यूजिक से वैम्पायर की ताकत बढ़ाता है। वैम्पायर एक-एक करके लोगों को मारता है। स्मोक और स्टेक समझ जाते हैं कि पूरी कम्युनिटी की लड़ाई है। स्टेक वैम्पायर के जहर से संक्रमित हो जाता है और धीरे-धीरे खुद भी वैंपायर बनने लगता है।

 

स्मोक को समझ नहीं आता है कि वह सबको बचाने के लिए अपने भाई को मार दे या क्या करें? अंत में स्मोक अपने भाई को मार देता है। उसका क्लब भी जल चुका होता है। सिनर्स सिर्फ राक्षस नहीं होते हैं बल्कि वह सिस्टम और ताकतें भी होती हैं जो इंसानों की संस्कृति, संगीत और आत्मा को चूस लेती हैं। यह एक फिक्शनल स्टोरी है। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap