बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका जाना फैंस के लिए बड़ा झटका है। नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के बेहतरीन ऐक्टर्स में से एक थे। उन्हें अपने गोवा वाले फ्लैट में कार्डियक अरेस्ट आया था। मेडिकल टीम ने उन्हें करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
नाना पाटेकर का फिल्मी करियर भले ही शानदार रहा लेकिन उनका विवादों से भी गहरा नाता था जिसमें सबसे चर्चित मीटू मूवमेंट था। आइए जानते हैं नाना पाटेकर कब-कब विवादों में थे?
यह भी पढ़ें: 'नाना चले गए', रितेश देशमुख हुए निशब्द, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर पर लगा था मीटू का आरोप
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने साल 2018 नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाया था। उनका कहा था कि फिल्म 'Horn Ok Pleassss' के गाने की शूटिंग के दौरान डांस स्टेप सिखाने के बहाने नाना ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इस गाने में पहले वह अकेले परफॉर्म करने वाली थी लेकिन बाद में नाना को शामिल किया गया था। उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान असहज स्टेप और नाना के साथ इंटीमेट सीन देने से मना कर दिया था। इसके बाद वह वैनिटी वैन छोड़कर चली गई थी और बाद में शूटिंग पैकअप कर दी गई। यह मामला 2008 का था।
तनुश्री ने 10 साल बाद इस मामले के बारे में बात की थी। वहीं नाना ने इन सभी आरोप को झूठा और बेबुनियाद बताया था। उनका कहना था कि सेट पर इतने लोग मौजूद थे और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इस मामले की जांच के बाद 2019 में मुंबई पुलिस ने बी समरी क्लोजर रिपोर्ट दाखिळ की। रिपोर्ट में कहा गया कि घटना के समय मौजूद 13 गवाहों ने नाना द्वारा यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं की। 2025 में यह मामला फिर से कोर्ट पहुंचा। मुंबई की मेजिस्ट्रेट अदाल ने तनुश्री की याचिका को खारिज कर दिया था।
यह भी पढ़ें: मोनोलॉग, डायलॉग से Memes तक, यूं हर जेनरेशन के फेवरेट बनते गए नाना पाटेकर
शूटिंग के दौरान युवक को मारा थप्पड़
साल 2023 में फिल्म 'जर्नी' की शूटिंग के दौरान नाना ने एक युवक के सिर पर थप्पड़ मार दिया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था शुरू से इसे सेल्फी लेने आए फैन को मारने का मामला बताया गया था। इस वजह से सोशल मीडिया पर नाना को जमकर ट्रोल भी किया गया था। मामला बढ़ने के बाद निर्देशन अनिल शर्मा ने सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि यह मामला जैसा दिख रहा है वैसा नहीं है।
नाना ने भी वीडियो जारी कर कहा था कि यह एक सीन का रिहर्सल चल रही थी जिसमें एक व्यक्ति को उनके पास आना था और उन्हें उसे थप्पड़ मारना था। उन्होंने उस युवक को टीम का सदस्य समझा और सीन के हिसाब से थप्पड़ मार दिया। बाद में पता चला कि वह सीन शूट का हिस्सा नहीं था।