logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नेहा पेंडसे को नहीं मिल रहा था मनचाहा काम, पैसों के लिए किया था 'बिग बॉस 12'

अभिनेत्री नेहा पेंडसे को उनेक बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि बिग बॉस 12 क्यों किया था?

Neha pendse

नेहा पेंडसे, Photo Credit: Neha pendse insta handle

शेयर करें

google_follow_us

'भाभीजी घर पर हैं' और 'मे आई कम इन मैडम' से नेहा पेंडसे को घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली थी। इन शोज में वह अक्सर ग्लैमरस रोल प्ले करती थीं। पॉपुलैरिटी की वजह से उन्हें सलमान खान का शो 'बिग बॉस' भी ऑफर हुआ था। वह इस शो में 12वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं लेकिन ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई थी। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने 'बिग बॉस' करने के पीछे का कारण बताया है।

 

नेहा ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में एक ही तरह का रोल मिल रहे थे। वह उस काम को नहीं करना चाहती थी। उनसे पूछा गया कि बिग बॉस करने के बाद क्या आपको फेम मिला? अक्सर लोगों को उसके बाद और ज्यादा काम मिलता है।

 

यह भी पढ़ें: राजनीति की नई वायरल गर्ल सयोनी घोष की फिल्में देखी हैं? मिल गई पूरी लिस्ट

नेहा ने क्यों साइन किया था 'बिग बॉस'

Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में नेहा ने कहा, 'मैं आमतौर पर बिग बॉस के बारे में बात करने से बचती हूं। मैं आपको बताती हूं कि मैंने बिग बॉस क्यों किया था? मैं प्रोफेशनली अपने काम से नाखुश थी। एक ही टाइप का रोल आ रहा है। मेरे अंदर का ऐक्टर किसी को नहीं दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इसमें भी मेरी गलती थी कि मैं उस समय पैसा कमाना चाहती थी और लंबे समय तक मैंने उन शोज को किया जिसकी वजह से लोगों के बीच में मेरी वहीं छवि बन गई थी।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने बिग बॉस सिर्फ पैसों के लिए किया था। उस समय मैंने बिग बॉस में बहुत पैसे मांगे थे। मैं अक्सर इंडस्ट्री में जो भी होता था उस पर बेबाकी से राय देती थी। मार्केट में मेरी इमेज बन गई थी कि ये लड़की तो तलवार धारी है। ये लड़की तो बिग बॉस के लिए बिल्कुल ठीक रहेगी। मेरे दिमाग में था कि भाई मुझे वहां लड़ना नहीं है। मुझे पैसे चाहिए और मुझे कुछ समय के लिए काम नहीं करना है। मैं उस काम के लिए मना करूंगी जो मिल रहा है तो लोग मुझे नया रोल देंगे। मेरे लिए था कि बिग बॉस में जाओ। पैसे कमाओ और 2-3 साल काम ही मत करो। यही सोचकर मैंने वह शो साइन किया था और इसी वजह से मैं ज्यादा दिनों तक टिकी भी नहीं वहां पर।'

 

यह भी पढ़ें: कंवरजीत पेंटल ने खुद को क्यों बताया 'नॉन ऐक्टर'? 350 फिल्मों में कर चुके हैं काम

 

वहीं, नेहा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों मराठी फिल्म ‘तिघी’ को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज आप जी5 पर देख सकते हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें