logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कंगना से अनुपम खेर तक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेलेब्स ने दिया रिएक्शन

भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर पहलगाम हमले का करारा जवाब दिया है। सेलेब्स ने इस हमले पर अपनी खुशी जाहिर की है।

celebs reaction operation sindoor

रितेश देशमुख, निमृत कौर और अनुपम खेर (Photo Credit Celebs Reaction)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मंगलवार देर रात को भारत की तरफ से पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की गई। इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया। हमले में भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई।

 

इस ऑपरेशन को भारतीय वायुसेना, थल सेना और नौसेना तीनों ने मिलकर अंजाम दिया। इस एयरस्ट्राइक से आम लोगों से लेकर सेलेब्स  तक ने अपने खुशी जताई है। सबने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए भारतीय सेना पर गर्व जताया है। आइए जानते हैं सेलेब्स ने क्या कहा।

 

ये भी पढ़ें- सस्पेंस से भरपूर है 'स्क्विड गेम 3' का टीजर, गेम में हुई Lee की वापसी

 

कंगना रनौत बोलीं- 'मोदी ने इनको बता दिया'

 

कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'इंडियन आर्मी ने एक स्टीक ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। पाकिस्तान और पाकिस्तान कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया'। कंगना ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट किए हैं।

 

रितेश देशमुख ने एक्स पर लिखा, 'जय हिंद की सेना। भारत माता की जय'।

 

 

अनुपम खेर ने लिखा, 'भारत माता की जय'।

 

फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने लिखा, हमारी प्रार्थनाएं सेना के साथ है। एक राष्ट्र। हम साथ में खड़े हैं। जय हिंद वंदे मातरम।

 

 

ये भी पढ़ें- Met Gala में शाहरुख खान को पहचान नहीं पाया मीडिया, बताना पड़ा नाम

 

निमरत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, हम अपनी सेना के साथ हैं। हमारा देश, एक मिशन, जय हिंद।

 

राहुल वैद्य, देवोलीना भट्टाचार्जी, विनीत कुमार सिंह समेत तमाम स्टार्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला

 

दरअसल 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में आतंकियों ने 26 पर्यटकों को मारा था। इस हमले से पूरे देश में गुस्सा था। हमले के 15 दिन बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

 

 


और पढ़ें