logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या परेश रावल ने फिर छोड़ी 'हेरा फेरी 3'? डायरेक्टर प्रियदर्शन ने दिया जवाब

फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म से परेश रावल ने अपने हाथ फिर से पीछे खींच लिए हैं।

Paresh Rawal

परेश रावल, Photo Credit: Social Media

'हेरा फेरी' एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक परेश रावल एक बार फिर इस फिल्म से पीछे हट गए और उन्होंने फिर से फिल्म का साइनिंग अमाउंट 11 लाख रुपये 15 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस कर दिया है। इस मामले में अभी तक परेश रावल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस मामले में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब परेश ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ा है।

 

2025 में यह मामला विवादों में थे। 'हेरा फेरी 3' के मुख्य अभिनेता और निर्माता अक्षय कुमार ने परेश रावल के खिलाफ 25 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दर्ज किया था। उनका कहना था कि वह एकदम से फिल्म को नहीं छोड़ सकते हैं। हालांकि बाद में परेश मान गए थे और उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी थी। दोनों ने साथ में 'भूत बंगला' में साथ में काम किया था। अब 'वेलकम टू द जंगल' में साथ नजर आएंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'घिस, घिस, घिस...', अक्षरा के संग देहाती अवतार में दिखे अक्षय, खूब हुए ट्रोल

'हेरा फेरी 3' पर क्या बोले अक्षय?

अक्षय कुमार ने शुभांकर मिश्रा के पोडकॉस्ट में बोला, 'हेरा फेरी 3 अभी फिलहाल तो नहीं बन रही है। मुझे खुद झटका लगा था। कोई बात नहीं, वेलकम बना ली। थोड़ा कुछ मंत्र पड़ेंगे की सब ठीक हो जाए। अभी एक साल को नहीं है। उसके बहुत सारे इशूज हैं, बहुत सारी चीजें हैं, एग्रीमेंट्स हैं जिसकी वजह से प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है। वेलकम टू द जंगल में हम तीनों साथ है, कुछ कुछ चीजें होती है जो सीधा कैमरे पर नहीं बोल सकते हैं।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'अपने आप आएगा, जब वक्त आएगा तब बन जाएगा। बस यही है कि बुढ़ापा न हो जाए तब तक।'

 

यह भी पढ़ें: 'घिस, घिस, घिस...', अक्षरा के संग देहाती अवतार में दिखे अक्षय, खूब हुए ट्रोल

कब रिलीज हुई थी हेरा फेरी?

साल 2000 में 'हेरा फेरी' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में अक्षय ने राजू, सुनील शेट्टी ने श्याम और परेश रावल ने बाबूराव का रोल प्ले किया था। फिल्म में तीनों की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। 2006 में हेरा फेरी 2 रिलीज हुई थी। अब दर्शकों को तीसरे पार्ट का इंतजार है।


और पढ़ें