अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म का नया गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षय के साथ भोजपुरी अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह एक भोजपुरी गाना है।
अक्षय कुमार ने इस गाने को अपने इंस्टग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'अगर आपकी जिंदगी थोड़ी ज्यादा ही घिस रही है तो अब वक्त है घिस घिस के साथ अपनी वाइब को बदल लेने का।' इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
पवन सिंह ने 'स्त्री 2' में 'आई नहीं', खेसारी लाल यादव ने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में 'पनवाड़ी गाना' गाया था। अब वेलकम टू द जंगल में अक्षरा नजर आईं हैं। इस गाने को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। गाने में अक्षय ने भोजपुरी ऐक्टर की तरह गैट अप लिया है। वह गाने में धोती-कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं और अक्षरा के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई अभिनेता इस तरह से नहीं दिखाई देता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर अक्षय गाने पर सिर्फ डांस करते तो ज्यादा अच्छे लगते।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'ये सब क्या देखना पड़ रहा है?' वहीं अक्षय के फैंस को उनका यह अंदाज पसंद आया है।
गाने को देख कर लग रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के फ्लॉप अभिनेता का रोल प्ले कर रहे हैं जिसे हॉलीवुड में काम करने का मौका दिया जाता है। इस फिल्म के खूब सारे मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।
यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। वेलकम टू द जंगल एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी है जिसके पिछले दोनों पार्ट को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी हाल ही में फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हुई थी।