logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पति दूसरी औरतों संग करता है पार्टी', 'देसी ब्लिंग' की तबिंदा सनपाल हुईं ट्रोल?

रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तबिंदा सनपाल अपने पति को लेकर ऐसा बयान देती है जिसे सुनकर लोग हैरान है।

Tabinda and Satish Sanpal and Lakshmi R Iyer

तबिंदा और सतीश सनपाल और लक्ष्मी आर अय्यर, Photo Credit: Social Media

नेटफ्ल्किस का रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। इस शो में कपल अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के बारे में बात कर रहे हैं। शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तबिंदा सनपाल ने अपने पति बिजनेसमैन सतीश सनपाल को लेकर ऐसा विवादित बयान दे दिया है जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना हो रही हैं।

 

तंबिदा ने शो में कहा, 'उनके पति सतीश को पार्टियों में दूसरी लड़कियों के साथ समय बिताना पसंद है। पहले उन्हें इस बात से दिक्कत होती थीं लेकिन अब वह उन पर भरोसा करती हैं।'

 

यह भी पढ़ें: जसप्रीत को बोला फुटबॉलर, भोपाल की जनता को कहा बिहार के लोग, ट्रोल हुए राम चरण

तबिंदा ने पति को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

तबिंदा ने आगे कहा, 'सतीश पार्टी में अलग-अलग लड़कियों के साथ समय बिताते हैं, पूरी रात पार्टी करते हैं। अगर वह एक ही लड़की के साथ समय बिता रहे हैं तो परेशानी की बात है। वह उस लड़की से इमोशनली कनेक्ट हो सकते हैं।' इसके बाद सतीश को अपनी यॉर्ट पर लड़कों और लड़कियों के साथ पार्टी करते हुए दिखाया जाता है।

 

 

तबिंदा पर भड़कीं लक्ष्मी आर. अय्यर

तंबिदा के इस बयान पर निर्देशक लक्ष्मी आर.अय्यर भड़क गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने एक रियलिटी शो का क्लिप देखा जिसमें एक पत्नी बोल रही है कि अगर उसका पति उसे धोखा देता है तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वह लड़की एक ही न हो। इस तरह की घटिया बातों को नॉर्मल मत बनाओ। कूल दिखने के चक्कर में ऐसे खराब उदाहरण मत सेट करो। रिश्ते में वफादार रहना अच्छा और अट्रैक्टिव है। रिश्ते में ईमानदारी होना सबसे अट्रैक्टिव है।' उन्होंने शो के मेकर्स को फटकार लगाते हुए कहा कि आपने इस तरह की बातों को शो पर दिखाना सही समझा है।

 

यह भी पढ़ें: क्रिस्टल डिसूजा दुबई के बिजनेसमैन एपी को कर रही हैं डेट! रोमांटिक वीडियो वायरल

शो पर करण ने तेजस्वी से की सगाई

इस शो पर करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों पिछले 4 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। करण ने टीवी पर तेजस्वी को डायमंड रिंग पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें