साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के लिए एक कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
राम चरण का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बताया था। इस वीडियो के बाद उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने भोपाल की जनता को बिहार के लोग बता दिया। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और मीम्स बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्रिस्टल डिसूजा दुबई के बिजनेसमैन एपी को कर रही हैं डेट! रोमांटिक वीडियो वायरल
भोपाल के लोगों को बताया बिहार के लोग
वीडियो के क्लिप में राम चरण कहते हैं, 'मैं एक छोटी सी रिक्वेस्ट करना चाहता हूं। बिहार के लोग मेरे साथ हो आप, एक और गाना अभी फिल्म से सुन सकते हो। थैंक्यू।' इसके बाद होस्ट ने कहा, 'सर को बिहार में बहुत प्यार मिला था क्योंकि वहां पर लोग उन्हें बबुआ बबुआ कर रहे थे। तो हमारे मध्यप्रदेश के लोगों और बिहार के लोगों। फिर राम चरण ने कहा हमारे भोपाल और बिहार के लोगों के लिए।'
जसप्रीत बुमराह को बताया था फुटबॉलर
राम चरण ने अपने वीडियो में कहा था, 'बुमराह जी, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है और आप फुटबॉल को बहुत आगे ले जा रहे हैं। लव यू सर। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था।' लोगों ने राम चरण का खूब मजाक उड़ाया।
यह भी पढ़ें: 'चांद मेरा दिल' पहले ही दिन पड़ी फीकी, इन 3 वजहों से हिट नहीं हो पाई फिल्म
राम चरण ने मांगी माफी
राम चरण ने अपने एक्स पर लिखा था, 'उफ्फ, मैं कभी कभी नामों को लेकर कंफ्यूज हो जाता हूं। बुमराह जी, इस गड़बड़ी के लिए माफी मांगना चाहता हूं। वहां काफी एक्साइटमेंट और भीड़ थी इसलिए ये एक इंसानी गलती हो गई। मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं और आपके खेल का बड़ा फैन हूं। आप हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं।'