logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मुझे मना कैसे किया', अक्षय के 25 करोड़ का नोटिस भेजने पर परेश ने तोड़ी चुप्पी

परेश रावल ने 2025 में फिल्म 'हेरा फेरी 3' छोड़ने का ऐलान किया था। इस मामले में अक्षय ने उन पर 25 करोड़ का मानहानि का केस किया था। अब इस पर परेश ने अपना जवाब दिया।

akshay kumar and paresh rawal

अक्षय कुमार और परेश रावल, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पिछले साल अभिनेता परेश रावल ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' छोड़ने का ऐलान किया था। इस वजह से काफी विवाद हुआ था। अब फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में बताया कि वह अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। परेश से पूछा गया कि आपने क्यों फिल्म छोड़ी और जब अक्षय कुमार ने लीगल नोटिस भेजा तो आपका क्या रिएक्शन था?

 

परेश ने कहा, 'फिल्म छोड़ने के बाद अक्षय के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। न मुझे यह था कि अब मैं अक्षय के साथ कैसे काम करूंगा। यह एक कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी बात थी। अगर मुझे फिल्म करनी तो मुझे फिरोज नाडियाडवाला की मंजूरी चाहिए होती क्योंकि वहीं 'हेरा फेरी' के अकेले मालिक हैं। इसके अलावा 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी दूसरी फिल्मों के भी। जब तक मुझे उनकी मंजूरी नहीं मिलती है। मैं कोई वादा नहीं कर सकता था। जब लीगल नोटिस आया तो मैंने सोचा कि मैं क्यों कानूनी मामलों में फंस रहा हूं। क्या मैं यहां फिल्म बनाने के मजा लेने आया हूं या फिर इसमें फंसने के लिए। मैंने खुद से कहा कि अब मैं इसका हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: बचपन में सोहेल खान संग हुआ था यौन उत्पीड़न, सालों तक पिता से छिपाई थी यह बात

अक्षय ने केस करने पर परेश ने किया रिएक्ट

परेश ने फिल्म छोड़ दी। अक्षय फिल्म के प्रोड्यूसर है। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन करने के मामले में परेश पर 25 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया था। यह मामले महीनों तक चला था। अक्षय के कानूनी नोटिस भेजने पर परेश ने कहा कि यह उनका भवानात्मक भाव था। 

 

उन्होंने कहा, 'उन्हें लगा होगा कि उसने मुझे मना कैसे कर दिया? वह उस समय भावनात्मक रूप से परेशान होगा। हमने इसके बारे में कभी बैठकर बात नहीं की लेकिन हमने उसके बाद साथ में काम किया। कई बार आपको कुछ कहने की जरूरत नहीं होती है। जेंटलमैन लोग अपनी परेशानी को इसी तरह से सुलझाते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: गानों को रिलीज करने के लिए बनी थी ये 3 फिल्में, अनुराधा पौडवाल ने बताया कारण

क्यों विवाद में है हेरा फेरी 3?

परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच में चीजें ठीक हो गई है। हालांकि फिल्म की फ्रेंचाइजी को लेकर अभी भी विवाद हो रहा है। अक्षय कुमार ने पब्लिक में दावा किया है कि फिल्म के लीगल राइट्स उनके पास है। इस मामले में लीगल टीम अपना काम कर रही हैं। इस दौरान प्रियदर्शन ने कहा था कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। दर्शकों को इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।


और पढ़ें