logo

मूड

ट्रेंडिंग:

परणीति चोपड़ा ने बेटे को दिया जन्म, मम्मी-पापा बने परी और राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेत्री के पति राघव चड्ढा ने फैंस को यह गुड न्यूज दी है।

Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, Photo Credit: Parineeti Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। अभिनेत्री के पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया गया कि परिणीति ने बेटे को जन्म दिया है। घर के सदस्य नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। परिवार में इस समय जश्न का माहौल है।

 

परिणीति चोपड़ा कुछ घंटों पहले ही डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उनके साथ अस्पताल में पति राघव चड्ढा भी मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें- दिवाली पर रिलीज होगी 'थामा', जानिए पिछले 5 सालों में कैसा रहा फिल्मों का बिजनेस?

परिणीति ने बेटे को दिया जन्म

36 साल की उम्र में परिणीति मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अभिनेत्री को मां बनने के लिए बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में अनन्या पांडे, कृति सेनन, मनीष मल्होत्रा समेत अन्य कलाकारों का नाम शामिल है। परिणीति और राघव माता- पिता बन गए हैं। इस पल का उन्हें लंबे समय से इंतजार था। कपल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारी बाहें भरी हुई हैं, हमारा दिल और भी भरा हुआ है।'

 

 

यह भी पढ़ें-  खेसारी लाल यादव या मैथिली ठाकुर, कौन है ज्यादा अमीर?

 

परिणीति ने 25 अगस्त को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक केक की फोटो शेयर की थी जिसमें लिखा था 1+1=3केक पर नन्हे पैर के निशान भी बने थे। अभिनेत्री अपने प्रेग्नेंसी के समय में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह लगातार अपने और राघव की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

2023 में कपल ने की थी शादी

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी की थी। कपल की शादी में बॉलीवुड और राजनीति के कई लोग शामिल हुए थे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति आखिरी बार फिल्म 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।

 

 

 

 

 

Related Topic:#Parineeti Chopra

और पढ़ें