logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैं फेक नहीं हूं', पवन सिंह ने दी 'भोजपुरी बवाल' छोड़ने की धमकी

पावर स्टार पवन सिंह 'भोजपुरी बवाल' में किस बात पर इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने शूटिंग करने से मना कर दिया। शो के नए प्रोमो ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है।

pawan singh

पवन सिंह, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में नजर आ रहे हैं। शो में दर्शक उनकी निजी जिंदगी को करीब से देख रहे हैं। वह अपने दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में उनका गुस्सा का पारा हाई हो गया है। वह किस बात से इतना गुस्सा है? इसकी वजह तो अभी सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं प्रोमो में क्या कुछ दिखाया गया है?

 

प्रोमो में एक व्यक्ति पवन सिंह के घर के बाहर पहुंचता है। उनकी टीम के लोग उसे अंदर आने से मना करते हैं। तभी पवन सिंह अंदर से बोलते हैं कौन है भाई? वह व्यक्ति कहता है, सर मैं हूं जियो की टीम से। इस पर पवन कहते हैं, एक बार मैंने बोल दिया कि यह शो नहीं करना है। तो नहीं करना है। मैं ना फेक हूं और ना मुझे फेक चीजें बर्दाशत है।'

 

यह भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में होगी कांटे की टक्कर, कौन होगा विनर?

पवन सिंह का शो में पारा हुआ हाई

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे फेकपना बर्दाशत नहीं है। बोल दिया सो बोल दिया। वह व्यक्ति कहता है कि सर दूर से ही फॉलो करेंगे। पवन ने कहा, चलिए आपको लोग जाइए बहुत हो गया। वह व्यक्ति नहीं जाता है तो पवन गुस्से में कहते हैं चल निकल और कैमरा बंद हो जाता है। शो का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

View on Instagram

 

इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'टीआरपी किंग पवन सिंह है'। दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'पावर स्टार पवन सिंह जिंदाबाद।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'इतना पैसा लिया है तो थोड़ा ड्रामा तो करना होगा।'

 

यह भी पढ़ें: लगान-गजनी फेम प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 

अब पवन सिंह किस बात को लेकर इतना गुस्सा हुए है। यह तो एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा। शो पर उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वह अपनी मां को भगवान मानते हैं। पवन सिंह के अलावा काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव भी नजर आ रहे हैं।


और पढ़ें