logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लॉक अप 2' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में होगी कांटे की टक्कर, कौन होगा विनर?

'लॉक अप 2' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। कौन शो का विनर होगा?

Shreya kalra and shivangi joshi

श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लॉक अप 2 का आज फिनाले है। फिनाले की रेस में पहुंचने वाले 5 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। दर्शकों को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि कौन इस शो का विनर बनेगा? शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच में इंटेंस टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान श्रेया कालरा 'लॉक अप 2' की सेकेंड फाइनलिस्ट बन गई।

 

टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांटा गया। एक ग्रुप को डिजर्विंग और दूसरे ग्रुप को अनडिजर्विंग कंटेस्टेंट चुनना था। इस दौरान आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे और राम कपूर ने श्रेया कालरा को डिजर्विंग कंटेस्टेंट चुना था। जबकि वरुण यादव, योगेश रावत और श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला को वोट आउट करके शो से बाहर निकाल दिया।

 

यह भी पढ़ें: लगान-गजनी फेम प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

शो से बाहर हुईं आकांक्षा चमोला

आकांक्षा चमोला घर से बाहर हो गई है। हालांकि आकांक्षा इस बात से निराश थी कि राम कपूर और वरुण ने उनका सपोर्ट नहीं किया। वह दोनों को अपना अच्छा दोस्त मानती थीं। इसके बाद शिवांगी और श्रेया के बीच में एक टास्क हुआ जिसमें दोनों अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सुरक्षित करके सीधा फिनाले में पहुंचाया।

 

शिवांगी ने टास्क के दौरान सबसे पहले राम कपूर को सुरक्षित किया। उसके बाद श्रेया ने शिल्पा शिंदे को बचाया। आखिर में वरुण और योगेश के बीच में टक्कर हुई। शिवांगी ने योगेश और श्रेया ने वरुण यादव के लिए गेम खेला। आखिर में वरुण यादव हार गए। वरुण को पूरी उम्मीद थी कि वह शो के टॉप फाइनलिस्ट होंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'सेट पर आया था प्राइवेट बॉयफ्रेंड...', आंचल खुराना ने शिवांगी जोशी को बताया फेक

 फिनाले में कौन जीतेगा ट्रॉफी?

View on Instagram

 

शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट है। शो का फिनाले धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स ने शो के आखिर में छोटा सा प्रोमो शेयर किया था। प्रोमो में मीडिया ने कंटेस्टेंट्स को ग्रील किया। एक मीडिया पर्सन ने शिवांगी से यह तक कह दिया कि आपको फिनाले में  जगह भी खैरात में मिली है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा कंटेस्टेंट ट्रॉफी जीतकर 1 करोड़ रुपये की प्राइस मनी जीतता है।

 

Related Topic:#Lock Upp

और पढ़ें