भोजपुरी स्टार
पवन सिंह
'राइज एंड फॉल 2' के अपकमिंग एपिसोड में नजर आने वाले हैं। उन्होंने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नहीं बल्कि स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री ली है। शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में वह घरवालों के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कंटेस्टेंट्स के साथ मजाक मस्ती भी कर रहे हैं।
शो के प्रोमो में पवन सिंह बेसमेंट के वर्कर्स से बात करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, 'एक समय था जब वीडियो शूट होता था ना और ऐक्ट्रेस का हाथ पकड़ना होता तो मेरे हाथ कांपने लगते थे। ऐसा कॉन्फिडेंस की कमी की वजह से था।'
यह भी पढ़ें: 'जलील करते हो, शर्म नहीं है?', अक्षरा सिंह लाइव कंसर्ट में किस पर भड़क गईं?
पवन सिंह लड़कियों से नहीं करेंगे बात
पवन ने आगे कहा, 'वैसे भी आज कल हम लड़कियों से कम बात करते हैं।' उनकी बात सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं। उन्होंने चुप रहने का कारण बताते हुए कहा, 'जहां मैं कुछ बोला वह कंट्रोवर्सी का रूप पकड़ लेता है।' उनकी बातों पर मनीष कश्यप ने कहा, 'वह बुलाती है मगर जाने का नहीं।'
View on Instagram
पवन सिंह इससे पहले 'राइज एंड फॉल' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। शो का पहला सीजन धमाकेदार रहा था। पवन ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया था। उन्होंने बीच में ही शो छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद वह 'भोजपुरी बवाल' में नजर आए थे। इस शो में भी उनकी पर्सनालिटी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
यह भी पढ़ें: क्या किसी ने दलेर मेहंदी के हाथ में देखी शराब? भाई के बचाव में बोले मीका सिंह
पवन ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी
पवन ने हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड
अक्षरा सिंह
और उनके परिवार से माफी मांगी। ऑडियंस से पवन ने कहा था, 'अक्षरा मेरी बाबू है, मेरा बेटा है। मैं दिल से उनसे सॉरी कहता हूं।' उनके माता-पिता से भी माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा था कि दोनों स्क्रीन पर साथ में फिर से नजर आएंगे। पवन के बयान पर अक्षरा ने कोई जवाब नहीं दिया है।