'भोजपुरी बवाल' में भोजपुरी स्टार्स अपने जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्सों को शेयर कर रहे हैं। भोजपुरी पावर स्टार
पवन सिंह
को दर्शक पसंद करते हैं। उन्होंने शो पर अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद किया। इस दौरान वह भावुक हो गए। शो का प्रोमो सामने आया है।
प्रोमो में पवन सिंह की शादी का अनसीन वीडियो भी देखने को मिला है। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह प्रोमो में पत्नी की तस्वीर पर फूल चढ़ाते और दीया जलाते हुए दिख रहे हैं। वह अपनी पहली पत्नी को देवी की तरह पूजते हैं।
यह भी पढ़ें: गोविंदा के खिलाफ सुनीता ने वापस लिया तलाक का केस, मैनेजर ने किया कंफर्म
पहली पत्नी को याद कर रो पड़े पवन सिंह
पवन सिंह ने कहा, 'मैंने अपने जीवन में देवी को पाया था। खो दिया। यह हमारे जीवन की देवी जबसे हमें मिली। यह हमारी जीवन की देवी थीं, हैं और जब तक हमारे शरीर में जान रहेगा यही हमारी जीवन हैं। मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। घर आते आते काफी लेट हो गया था। मैं अंदर आया तो देखा कि हॉल का दरवाजा खुला हुआ है। हॉल क्रॉस किया और अपने रूम का दरवाजा खोला तो देखा कि दुनिया खत्म।' पवन अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए और रोने लगते हैं और फिर उन्होंने कहा कि अब वह बोल नहीं पाएंगे।
View on Instagram
यह भी पढ़ें: कैसे सुदेश भोसले को मिला था 'ना ना ना रे' गाना? 29 सालों से है हिट
पवन सिंह की पहली शादी नीलम सिंह से 1 दिसंबर 2014 में हुई थी। वह उनके बड़े भाई की साली बताई जाती हैं। शादी के कुछ महीनों बाद मार्च 2015 में नीलम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पवन अपनी पहली पत्नी को देवी बताते हैं। इसके बाद पवन सिंह को
अक्षरा सिंह
से प्यार हुआ था। मां कहने पर पवन ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी कर ली। अब उनकी दूसरी शादी टूटने के कगार पर है। कोर्ट में उनके और ज्योति के तलाक का केस चल रहा है।