logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कैसे सुदेश भोसले को मिला था 'ना ना ना रे' गाना? 29 सालों से है हिट

सिंगर सुदेश भोसले ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्हें 29 साल पहले दलेर मेहंदी संग 'ना ना ना रे' गाना गाने का मौका कैसे मिला था?

sudesh bhonsle

सुदेश भोसले, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सुदेश भोसले हिंदी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं। वह अमिताभ की फिल्मों में उनकी गानों की आवाज बने हैं। इस लिस्ट में 'जुम्मा चुम्मा दे दे', 'बचके तू रहना रे बाबा', 'शवा शवा' जैसे कई हिट गानों के नाम शामिल हैं। सुदेश सिंगर होने के साथ-साथ मिमिक्री आर्टिस्ट भी रहे हैं। वह अमिताभ, अनिल कपूर की आवाज इतनी सफाई से निकाल लेते हैं जिसे सुनकर फैंस भी कंफ्यूज हो जाते हैं।

 

उनका एक गाना 'ना ना ना रे' बहुत पॉपुलर हुआ था। इस गाने को दलेर मेहंदी और सुदेश भोसले ने मिलकर गाया था। इस गाने के संगीतकार आनंद-मिलिंद थे। यह गाना अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मृत्युदाता' का था। इसमें अमिताभ के साथ डिंपल कपाड़िया और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। 29 साल बाद भी दर्शकों को यह गाना याद है। एक इंटरव्यू में सुदेश भोसले ने बताया था कि यह गाना उन्हें अमिताभ बच्चन की वजह से मिला था।

 

यह भी पढ़ें: 'एक और आदिपुरुष', माता सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा को देख भड़के लोग

कैसे सुदेश को मिला 'ना ना ना रे' गाने का मौका?

सुदेश भोसले ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा, 'एक दिन मुझे अमित जी के ऑफिस से फोन आया कि 4 बजे सनी पहुंच जाना। अब अमित जी का फोन है, कब, क्यों कैसे पूछने की हिम्मत नहीं हुई। मैं साढे़ 3 बजे ही पहुंच गया। अमित जी उतरे और बोले बचा लो मुझे दादा। फिर सब के सामने मेरा हाथ पकड़कर बोले इसको गाना सुनाया की नहीं? मेरा हाथ पकड़कर सनी स्टूडियो ले गए जुहू में धर्म जी का है और बोले कि अब लिख लो, फिर चलो ऊपर, उसका सिंगर्स कैबिन तीसरे मंजिल पर है। अब अमित जी हेडफोन लगाकर बैठे हैं और मैंने उनके सामने गाना गाया मस्ती भरी रात है। संग सोनी कुड़ियों का भी साथ है। आपको पता है क्यों?'

 

उन्होंने आगे कहा, 'यह गाना दलेर मेहंदी ने गाया और शायद उनके साथ अमित जी ने भी गाया। फिर उन्होंने इस गाने को सुना घर पर उन्हें लगा शायद कुछ कमी है और फिर मैंने उस गाने को गाया।'

 

 

यह भी पढ़ें: 5 दिनों में 'बंटवारा 1947' नहीं कमा पाई 50 Cr, Awarapan 2 ने की दोगुनी कमाई


सुदेश भोसले ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म 'वक्त की आवाज' से की थी। इस साल उनका गाना 'होली आई रे, आई रे, आई होली आई' आया था। इसके बाद उन्होंने 'इमली का बूटा', 'एक दूसरे करते हैं प्यार हम', 'जुम्मा चुम्मा दे दे', 'अंग से अंग लगाना', 'ओ लाल दुपट्टे वाली', 'पी ले पी ले ओ मोरे राजा' समेत कई हिट गाने गाए हैं।


और पढ़ें