• MUMBAI 18 Aug 2026, (अपडेटेड 18 Aug 2026, 4:56 PM IST)
वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का टीजर रिलीज हो गया। इस फिल्म के टीजर की तुलना लोगों ने मलयालम फिल्म 'प्रेमलु' से की थी। अब इसका फिल्म को जियो हॉटस्टार से हटा दिया गया है।
प्रेम कीटाणु और प्रेमलु पोस्टर, Photo Credit: Social media
बॉलीवुड अभिनेता वीर पहाड़िया की अगली फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के टीजर को दर्शकों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इस दौरान मलयालम फिल्म 'प्रेमलु' को जियो हॉटस्टार से हटा दिया गया है। इस बात से दर्शक बिल्कुल भी खुश नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि 'प्रेमलु' का हिंदी रीमेक आ रहा है। इस वजह से ओरिजिनल फिल्म को हटा दिया गया है। जियो हॉटस्टार ने इस मामले में अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
'प्रेम कीटाणु' का टीजर एक मिनट का है। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। इस फिल्म में वीर पहाड़िया, आफिया सयैद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी, निखिल विजय समेत अन्य कलाका मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर लोगों का दावा है कि यह फिल्म 'प्रमालु' का हिंदी रीमेक है। कुछ लोगों को कहना है कि 'प्रेम कीटाणु' और 'प्रेमालु' में बहुत अंतर है। दोनों में कुछ भी समानताएं नहीं है।
जियो हॉटस्टार से हटी 'प्रेमलु'
'प्रेमलु' आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह फिल्म मलयालम, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी लेकिन अब इस फिल्म को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। लोगों का कहना है कि इस तरह से फिल्म को हटाना बिल्कुल भी सही नहीं है। फिल्म का तेलुगू वर्जन अभी भी Aha ऐप पर मौजूद है। ट्विटर पर लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'प्रेमलु का हिंदी रीमेक काम नहीं करेगा। इस फिल्म को ओटीटी से नहीं हटाना था।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'प्रेमलु को हटाना सही नहीं।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'कोई भी रीमेक प्रेमलु ने जो सफलता पाई है उसका 1% भी नहीं कर सकता है।'
'प्रेमलु' रोमांटिक कॉमेडी मूवी है जिसका निर्देशन गिरिश एडी ने किया है। फिल्म में नैस्लेन, ममिता बैजू, फहाद फासिल समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह एक सुपर हिट मलयालम फिल्म है। फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट हुई थी लेकिन कुछ कारणों से देरी हो गई।