logo

ट्रेंडिंग:

Heads of State में प्रियंका का एक्शन अवतार, फिर भी फैंस को लगीं बोरिंग

प्रियंका की फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 2 जुलाई को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। आइए जानते हैं दर्शकों को कैसा लगा फिल्म का ट्रेलर?

priyanka chopra movie head of states

हेड्स ऑफ स्टेट पोस्टर (Photo Credit: priyanka chopra instagram handle)

प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ इद्रिस एल्बा और जॉन सीना लीड रोल में हैं। फिल्म में अमेरिकी राष्ट्रपति विल डेरिंगर के किरदार में जॉन सीना हैं और यूके के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क का रोल इद्रिस एल्बा ने निभाया है। आइए जानते हैं दर्शकों को प्रियंका की फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा।

 

ट्रेलर की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति विल डेरिंगर और यूके के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क की मुलाकात होती है, दोनों एक- दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। दोनों को पता चलता है कि वे एक शक्तिशाली और क्रूर प्रतिद्वंद्वी के निशाने पर हैं। दोनों पर एक गंभीर हमला होता है। इस हमले वे बच जाते हैं और एक अज्ञात जगह पर पहुंच जाते हैं। इस समय तक दोनों समझ गए है कि एक दूसरे की मदद करने के अलावा कोई चारा नहीं है। इन दोनों के बचाने के लिए प्रियंका चोपड़ा आती हैं।

 

ये भी पढ़ें- ना हीरो लिया, ना हिरोइन, 10 लाख के खर्च में AI से बना डाली पूरी फिल्म

 

दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

 

प्रियंका ने फिल्म में MI6 एजेंट नोएल बिसेट का रोल प्ले किया है। ट्रेलर में वह धुआंधार एक्शन करते हुए दिखाई दे रही हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका विल और सैम को बचाकर अपने मिशन में कामयाब हो पाती हैं या नहीं।

 

 

फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ लोगों को ट्रेलर में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कमाल की लगीं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म का ट्रेलर बहुत ही बोरिंग है। प्रियंका हर फिल्म में अब इसी तरह के किरदार निभाती हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म का ट्रेलर तो सिटाडेल से भी ज्यादा बोरिंग है। कुछ तो नया करो'।

दूसरे यूजर ने लिखा, 'विशाल भारद्वाज से मैं कहना चाहता हूं कि वह प्रियंका को स्क्रिप्ट भेजें। मैं चाहता हूं कि प्रियंका 7 खून माफ और बर्फी जैसे फिल्में करें'। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 46 सेकेंड का है। यह फिल्म 2 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

 

ये भी पढ़ें- पहलगाम हमला: फिल्म 'अबीर गुलाल' का हो रहा विरोध, फवाद खान क्या बोले?

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका हिंदी सिनेमा में एस एस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' से वापसी कर सकती हैं। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने इस फिल्म को साइन किया है। हालांकि मेकर्स ने अभी प्रियंका के नाम को कंफर्म नहीं किया है।

 

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap