logo

ट्रेंडिंग:

बॉलीवुड ने साइडलाइन किया, हॉलीवुड में क्या कमाल कर पाईं प्रियंका चोपड़ा?

प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में फिल्म 'द ब्लफ' अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा, Photo credit: Priyanka Insta Handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की हैं। प्रियंका आज बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड का भी जाना माना नाम हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उनकी एक्शन फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था। इस फिल्म में वह धुआंधार ऐक्शन करते हुए दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो गई है। 'द ब्लफ' का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। 

 

प्रियंका भले ही आज ग्लोबल स्टार है लेकिन ऐक ऐसा समय था जब उन्हें बॉलीवुड में अच्छा काम नहीं मिल रहा था। उन्हें निर्देशक और निर्माता फिल्मों में मजबूत रोल नहीं देना चाहते थे। उन्हें साइडलाइन किया गया। उन्होंने ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में उनके पसंद का काम नहीं मिल रहा था जिस वजह से हॉलीवुड की तरफ रुख करना पड़ा। मुझे वहां पर सबकुछ जीरो से शुरू करना पड़ा था।

 

यह भी पढ़ें: 26 साल की शादी, 3 बच्चे, अब निरहुआ बोले, 'बीवी से कभी प्यार नहीं कर पाया'

प्रियंका कभी नहीं छोड़ना चाहती थीं बॉलीवुड

प्रियंका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के सफर का जिक्र किया। उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं लगता था कि मैं कभी बॉलीवुड छोड़कर जाना चाहती थी। मुझे जाना पड़ा क्योंकि मुझे मेरे हिसाब का काम नहीं मिला। मैं अमेरिका चली गई और करीब 12 साल बाद मैं अपने हिसाब से काम को चुन सकती हूं। यहां तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं था।'

कैसा रहा प्रियंका का हॉलीवुड करियर?

प्रियंका ने 2012 में अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक के साथ की थी। 2015 में उन्होंने अपना ऐक्टिंग डेब्यू टीवी शो 'क्वांटिको' से किया था। इस शो से उन्हें पहचान मिली। निर्देशकों ने उन्हें काम देना शुरू किया। इसके बाद उन्हें 'बेवॉच', 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' में सपोर्टिंग रोल मिला। 

 

इसके बाद वह 'सिटाडेल', 'हेड ऑफ स्टेट' और 'द बल्फ' जैसे बड़े प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभाई हैं। उनके पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।

 

यह भी पढ़ें: 11000 Cr की संपत्ति, दर्द में काम करता है, गोविंद ने किस स्टार की तारीफ की?

बॉलीवुड में प्रियंका करेंगी वापसी

प्रिंयका लंबे समय के बाद बॉलीवुड फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन एस राजामौली कर रहे हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल 2027 अप्रैल में रिलीज होगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जिंदगी' भी पाइपलाइन में है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap