पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन हो गया। उनका 11 दिनों पहले बाइक से एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडवांस लाइफ सिस्टम सपोर्ट पर रखा गया था। 35 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलिवदा कह दिया। उनके निधन से पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। गायक के निधन से फैंस सदमे में है।
27 सितंबर को राजवीर बद्दी से पिंजोरा आ रहे थे। सड़क पर अचानक सांड के आने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और हाईव पर गिर गई और उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। एक्सीडेंट के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।
यह भी पढ़ें- 'कांतारा: चैप्टर 1' ने पार किया 400 Cr का आंकड़ा, तोड़े ये रिकॉर्ड
11 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे राजवीर
सड़क हादसे के बाद से ही उनके पैतृक गांव पौना और आसपास के इलाकों में दुआओं का दौर जारी थी। डॉक्टर ने बताया था कि जवंदा की न्यूरोलॉजिक्स स्थिति गंभीर है, मस्तिष्क की गतिविधि न्यूनतम है और दवाइयां देने के बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा है।
सिंगर बनने के लिए छोड़ी थी पुलिस की नौकरी
राजवीर की मां गांव की सरंपच रह चुकी हैं। उनके पिता पंजाब पुलिस में एएसआई थे। राजवीर को बचपन से ही संगीत की तरफ झुकाव था। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर एंव टेलीविजन में एमए किया था। 2011 में वह पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल बने थे और जगरांव में ड्यूटी की थी। सिंगर बनने के लिए उन्होंने कॉन्स्टेबल की नौकरी छोड़ दी थी।
यह भी पढ़ें- बिहार में चुनाव लड़ने के सवाल पर आ गया मैथिली ठाकुर का जवाब
2014 में शुरू किया था सिंगिंग का करियर
राजवीर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में 'मुंडा लाइक मी' एल्बम से की थी। 2016 में 'कली जवंदे' से उन्हें पहचान मिली थी। 2017 में उनका 'मुकाबला' और 'कंगणी' जैसे गाने हिट हुए थे। इसके बाद 'पटियाला शाही पग, केसरी झंडे, लैंडलॉर्ड, सरनेम समेत कई हिट गाने दिए थे।
यह भी पढ़ें- बिहार में चुनाव लड़ने के सवाल पर आ गया मैथिली ठाकुर का जवाब
2018 में किया था ऐक्टिंग डेब्यू
उन्होंने साल 2018 में पंजाबी फिल्म 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' से ऐक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'काका जी', 'जिंद जान', 'मिंदो तहसीलदारनी' और सलमान की 'सिकंदर 2' में अभिनय किया था।