logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राघव जुयाल की 'भाई तेरा स्टार है' को दर्शकों ने बताया 'बेकार', कहां चूकी फिल्म?

राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अगर फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले रिव्यू पढ़ लें।

raghav juyal

राघव जुयाल: Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राघव जुयाल ने अपनी दमदार ऐक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। वह पर्दे पर जब भी आते हैं दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं। उन्होंने 'किल', 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में शानदार काम किया है। अब उनकी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में वह बतौर लीड ऐक्टर रोल प्ले कर रहे हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें' लोगों का क्या कहना है?

 

'भाई तेरा स्टार है' को दर्शकों का नेगेटिव रिव्यू मिला है। इस फिल्म में राघव के साथ डिजिटल कॉन्टेंट क्रिएटर निहारिका एनएम मुख्य भूमिका में हैं। वह एक पॉपुलर चेहरा है लेकिन बड़े पर्दे पर उन्हें देखना मुश्किल हो जाता है।

 

यह भी पढ़ें: ऐक्शन और इमोशन से भरपूर है 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे', लोगों को कैसी लगी?

दर्शकों को कैसी लगी 'भाई तेरा स्टार है'?

फिल्म की पटकथा बहुत कमजोर है। फिल्म में न कॉमेडी है न कोई स्टोरी लाइन है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फिल्म बकवास बताया है। सिर्फ दर्शक ही नहीं क्रिटिक्स ने भी फिल्म

को नेगेटिव रिव्यू दिया है।

 

 

 

 

एक व्यक्ति ने लिखा, 'राघव की परफॉर्मेंस अच्छी है। कहानी बहुत कमजोर है। कॉमडी नहीं है न कोई इमोशन है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'बकवास।' एक वीडियो में लोग राघव की ऐक्टिंग को एवरेज बता रहे हैं। कुछ को तो कहानी ही पसंद नहीं आई।

 

यह भी पढ़ें: करोड़ों के बजट वाली फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से हुई फ्लॉप

कहां हुई चूक?

अजय (राघव जुयाल) एक स्ट्रगलिंग ऐक्टर की भूमिका में है। उन्होंने बॉर ऑनर फैटी (संजय कपूर) से 10 हजार पाउंड उधार लिया। इस पैसे को चुकाने की जगह वह सिर्फ बातों को घूमाते हैं और झूठ बोलते हैं। इस फिल्म में राघव, संजय कपूर समेत अन्य कलाकार ऐक्टिंग तो ईमानदारी से कर रहे हैं लेकिन किरदार को अच्छे लिखा नहीं गया है। किसी भी सिचुएशन में आपको बहुत हंसी नहीं गई। 

 

'भाई तेरा स्टार है' के साथ बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें